ललपनिया थाना में सरहुल और रामनवी को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई। इसमें त्योहारों के दौरान सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ठेकेदार मजदूर यूनियन व टीटीपीएस प्रबंधन के बीच वार्ता

गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने वज्रपात व सर्प दंश से हुई मौत के पांच आश्रितों को चार चार लाख रुपये की स्वीकृति पत्र सौंपा

गोमिया में भाजपा ने मनाया 41 वां स्थापना दिवस मनाया, गोमिया : बीजेपी ने अपना 41वां स्थापना दिवस समारोह मनाया. स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को गोमिया व साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे तथा नारायण महतो के संयुक्त अध्यक्षता में गोमिया बैंक मोड़ स्थित गायत्री गेस्ट हाउस में मनाया गया! इस कार्यक्रम में भाजपा के डां सुरेन्द्र राज, विजयानंद प्रसाद, महिला नेत्री चंदना डे, जितेंद्र त्रिपाठी, दरबारी मांझी, रेखा कुमारी के अलावे कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे. स्थापना दिवस समारोह में सबसे पहले बीजेपी के संस्थापक श्यामा प्रासाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान प्रोजेक्टर से माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भी सुना गया. स्थापना दिवस में शामिल राज ने पार्टी को और मजबूत बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम देश आगे बढ़ रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस स्थापना दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में भी मनाया जाएगा. मौके पर आशा देवी, राजीव तिवारी, विजय स्वर्णकार, राज कुमार प्रसाद, रामू नायक, गीता देवी, सुरेन्द्र चौबे, विशाल कुमार चौहान, धनेश्वर प्रसाद, ओम किंकर वर्मा थे!

वाहापर्व सरना समिति टीटीपीएस ललपनिया की  सरना स्थल में   मंगलवार को  वाहापर्व की तैयारी को लेकर बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता  जाला के मांझी हडाम बिरबल मांझी  व संचालन  समिति संरक्षक गुरुलमांझी ने किया । बैठक में   कोचाकुली , जाला, सडकटोला, कुहशमांडु ,ललपनिया आदि गांवों की 15  अप्रैल  को वाहापर्व मनाने का निर्णय लिया गया । इसकी तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है । बैठक में   समिति अध्यक्ष धनीराम मांझी,  सचिव फेनीराम सोरेन , कोषाध्यक्ष  रामप्रसाद सोरेन,  रामजी मांझी ,  मितोंन सोरेन,  हमंझला मांझी , रामजी राणा, रतिराम  बास्के,  हरामदेव मांझी,  अजय  बास्के,  सुरेश मरांडी,  दिलीप मरांडी  सहित कई लोग शामिल थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

लूपसाडोह मे सरना पूजा दस अप्रैल को

गोमिया के पूर्व विधायक  योगेंद्र प्रसाद व बबीता देवी पहुंची तुलबुल, सरहुल पूजा महोत्सव में हुए शामिल, पर्व की दी बधाई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  भास्कर न्यूज। ललपनिया गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद व बबीता देवी सोमवार की शाम तुलबुल पंचायत के झारखंड बाजार के समीप सरना स्थल पहुंचे। आयोजित बाहा पर्व में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सरना स्थल में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। आदिवासियों के साथ उनके पारंपरिक नाच-गान में शामिल हुए। समारोह में पूर्व विधायक द्वय ने लोगों को सरहुल पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक श्री प्रसाद व श्रीमती बबिता देवी जी ने कहा कि सरहुल पूजा प्रकृति के प्रति समर्पित है और आदिवासियों के लिए हर्षोल्लास का दिन है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की परंपरा और संस्कृति बेमिसाल है। यही प्रकृति के सच्चे उपासक भी हैं। कहा कि हर सुख दुख में वे जनता के साथ हैं और यथासंभव समस्या समाधान के लिए सदैव ततपर रहते हैं। इस दौरान समिति की ओर से माननीय पूर्व विधायक द्वय का पारंपरिक लोटा पानी से स्वागत किया गया। मौके पर आयोजक समिति के रामचंद्र हांसदा, बबलू हेंब्रम, निवर्तमान मुखिया जलेश्वर हांसदा, निवर्तमान पंसस हेमंत केवट, गणपत साव, अध्यक्ष भगवान दास मांझी, सचिव प्रकाश सोरेन, साँझलु मुर्मू, सुनील हेंब्रम, बबलू, हीरालाल, दिलीप, बुधन, लालदेव समेत दर्जनों लोग थे

टीटीपीएस ललपनिया के सडकटोला में धूमधाम से मनाई गई सरहुल पूजा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बोकारो पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक दर्जन अवेध कोयला खदानों में चला डोजरिंग कोयला तरस्करो में मचा हड़कंप। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोमिया प्रखंड के ललपनिया में मजदूरों का टीटीपीएस के मुख्य गेट पर डेरा डालो आंदोलन स्थगित हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।