गोमिया में भाजपा ने मनाया 41 वां स्थापना दिवस मनाया, गोमिया : बीजेपी ने अपना 41वां स्थापना दिवस समारोह मनाया. स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को गोमिया व साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे तथा नारायण महतो के संयुक्त अध्यक्षता में गोमिया बैंक मोड़ स्थित गायत्री गेस्ट हाउस में मनाया गया! इस कार्यक्रम में भाजपा के डां सुरेन्द्र राज, विजयानंद प्रसाद, महिला नेत्री चंदना डे, जितेंद्र त्रिपाठी, दरबारी मांझी, रेखा कुमारी के अलावे कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे. स्थापना दिवस समारोह में सबसे पहले बीजेपी के संस्थापक श्यामा प्रासाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान प्रोजेक्टर से माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भी सुना गया. स्थापना दिवस में शामिल राज ने पार्टी को और मजबूत बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम देश आगे बढ़ रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस स्थापना दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में भी मनाया जाएगा. मौके पर आशा देवी, राजीव तिवारी, विजय स्वर्णकार, राज कुमार प्रसाद, रामू नायक, गीता देवी, सुरेन्द्र चौबे, विशाल कुमार चौहान, धनेश्वर प्रसाद, ओम किंकर वर्मा थे!
