गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद व बबीता देवी पहुंची तुलबुल, सरहुल पूजा महोत्सव में हुए शामिल, पर्व की दी बधाई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। भास्कर न्यूज। ललपनिया गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद व बबीता देवी सोमवार की शाम तुलबुल पंचायत के झारखंड बाजार के समीप सरना स्थल पहुंचे। आयोजित बाहा पर्व में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सरना स्थल में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। आदिवासियों के साथ उनके पारंपरिक नाच-गान में शामिल हुए। समारोह में पूर्व विधायक द्वय ने लोगों को सरहुल पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक श्री प्रसाद व श्रीमती बबिता देवी जी ने कहा कि सरहुल पूजा प्रकृति के प्रति समर्पित है और आदिवासियों के लिए हर्षोल्लास का दिन है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की परंपरा और संस्कृति बेमिसाल है। यही प्रकृति के सच्चे उपासक भी हैं। कहा कि हर सुख दुख में वे जनता के साथ हैं और यथासंभव समस्या समाधान के लिए सदैव ततपर रहते हैं। इस दौरान समिति की ओर से माननीय पूर्व विधायक द्वय का पारंपरिक लोटा पानी से स्वागत किया गया। मौके पर आयोजक समिति के रामचंद्र हांसदा, बबलू हेंब्रम, निवर्तमान मुखिया जलेश्वर हांसदा, निवर्तमान पंसस हेमंत केवट, गणपत साव, अध्यक्ष भगवान दास मांझी, सचिव प्रकाश सोरेन, साँझलु मुर्मू, सुनील हेंब्रम, बबलू, हीरालाल, दिलीप, बुधन, लालदेव समेत दर्जनों लोग थे
