वाहापर्व सरना समिति टीटीपीएस ललपनिया की सरना स्थल में मंगलवार को वाहापर्व की तैयारी को लेकर बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता जाला के मांझी हडाम बिरबल मांझी व संचालन समिति संरक्षक गुरुलमांझी ने किया । बैठक में कोचाकुली , जाला, सडकटोला, कुहशमांडु ,ललपनिया आदि गांवों की 15 अप्रैल को वाहापर्व मनाने का निर्णय लिया गया । इसकी तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है । बैठक में समिति अध्यक्ष धनीराम मांझी, सचिव फेनीराम सोरेन , कोषाध्यक्ष रामप्रसाद सोरेन, रामजी मांझी , मितोंन सोरेन, हमंझला मांझी , रामजी राणा, रतिराम बास्के, हरामदेव मांझी, अजय बास्के, सुरेश मरांडी, दिलीप मरांडी सहित कई लोग शामिल थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
