तराई क्षेत्र के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे में हल्की वर्षा हो सकती है।शेष क्षेत्रों में भी हल्की बूंदा बांदी या छिटपुट हल्की वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए सत्तार ने बताया की इस दौरान हल्के बादल रह सकते है।जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।इस दौरान पछुआ हवा चलेगी।वर्षा के दौरान हवा की गति में बढ़ोतरी की संभावना है।मौसम को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक ने अगले दो दिनों तक गेहूं की कटाई पर विराम लगाने या कटाई के बाद खेतों में फसल नही छोड़ने की सलाह दी है।इधर मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की कटाई और थेरेसिंग के कार्य प्रभावित हो सकता है।हालाकि वर्तमान समय में किसान दिन रात गेंहू की कटनी व उसकी दौनि कर घरों में अनाज भंडारण कार्य में जुटे है।

चैत महीने में ही गर्मी जेठ की दुपहरी का एहसास कराने लगी है।करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से जारी पछुवा हवा शरीर को झुलसा रही है।गुरुवार को दिन का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा।जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक बताया गया है।मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए. सत्तार ने बताया की लू का हल्का प्रकोप आगे भी जारी रह सकता है।इस दौरान पछुआ हवा चलेगी।लोगो को घर से बाहर निकलने के दौरान सतर्क रहने व सावधानी बरतने की जरूरत है।इधर सुबह से ही प्रचंड धूप का असर दिखने लगा।जो दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया।यह शाम ढलने तक जारी रहा।इस दौरान निरंतर काफी अधिक लोगों की आवाजाही वाली मुख्य सड़कें भी वीरान दिख रही थी।

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्रायः साफ व मौसम शुष्क रहने की संभावना है।इस अवधि में अधिकतम व न्युनतम तापमान दोनों में वृद्धि हो सकती है।जिसके कारण अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री व न्युनतम 19 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा।बेगूसराय समेत अन्य जिलों में अगले 24 घंटे में हल्की वर्षा या बूंदा बांदी हो सकती है।पूर्वानुमान की अवधि में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसल को व्यापक रूप से नुकसान पहुंचा है।किसानों के खेतो में लगी गेहूं धराशाई हो गई है।प्रखंड के कल्याणपुर,बरहेता, सोरमार, डरोरी, घोघराहा ,गोराई,मदनपुर आदि गांवो के चौड़ में किसानों की गेहूं की फसल गिर गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर ने बताया की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में कल हुई बेमौसम बारिश और तेज हवा से प्रखंड के गेहूं उत्पादक किसानों को भारी क्षति हुई है। तेज हवा और बारिश से सैकड़ो एकड़ खेतों में लगी फसल गिरने से बर्बाद हुआ है। लेट से सरसों की बुआई करने वाले किसानों को भी नुक़सान होना बताया जा रहा है। सिमरी, बँगरहा, कांचा, मनियारपुर, बाजीदपुर, शेरपुर, गढ़सीसाई आदि गांव के किसानों को तेज हवा और बारिश में गेहूं फसल के गिरने से भारी क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। गढ़सीसाई गांव में किसान तिलों दास, हरेकिसुन दास, उमेश महतो, उमाकान्त सिंह, अशोक कुमार सिंह और बबलू सिंह आदि किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर खेती किया था लेकिन बारिश और तेज हवा से गेहूं का फसल चौपट हो गया है। जो किसान लेट से तोड़ी की बुआई किया था उसे भी नुक़सान हुआ है। इस बावत बीएओ से क्षति की जानकारी लेने का प्रयास करने पर उनका फ़ोन बंद या आउट ऑफ़ रेंज बता रहा था। जिससे बात नहीं हो सका। भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने किसानों के फसल क्षति का अक़्लन कर मुआवज़ा देने की मांग ज़िला प्रशासन से किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर में मौसम के करवट लेते ही बारिश शुरू हो गई।बारिश के कारण आलू,मसूर की फसल को नुकसान होने की बात बताई गई है।धीरे - धीरे बूंदा - बांदी होते दोपहर में अचानक बारिश तेज हो गई , जिसकी मौसम विभाग ने भी भविष्यवाणी की थी विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अगले चार दिनों तक गरज के साथ मध्यम से घने बादल बन सकते है।जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में अगले 24 से 48 घंटो में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई।वर्षा की संभावना 20 मार्च तक अधिक संभावित बताई गई है।वर्षा के दौरान तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताया है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 25 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 10 से 15 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है।

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते है।हालाकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर बिहार में अगले 13 मार्च तक आसमान साफ रहेंगे।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए.सत्तार का बताना है की मौसम साफ रहेगा।इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्य रूप से पछिया हवा चलेगी।