चैत महीने में ही गर्मी जेठ की दुपहरी का एहसास कराने लगी है।करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से जारी पछुवा हवा शरीर को झुलसा रही है।गुरुवार को दिन का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा।जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक बताया गया है।मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए. सत्तार ने बताया की लू का हल्का प्रकोप आगे भी जारी रह सकता है।इस दौरान पछुआ हवा चलेगी।लोगो को घर से बाहर निकलने के दौरान सतर्क रहने व सावधानी बरतने की जरूरत है।इधर सुबह से ही प्रचंड धूप का असर दिखने लगा।जो दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया।यह शाम ढलने तक जारी रहा।इस दौरान निरंतर काफी अधिक लोगों की आवाजाही वाली मुख्य सड़कें भी वीरान दिख रही थी।