अगले चार दिनों तक गरज के साथ मध्यम से घने बादल बन सकते है।जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में अगले 24 से 48 घंटो में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई।वर्षा की संभावना 20 मार्च तक अधिक संभावित बताई गई है।वर्षा के दौरान तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताया है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 25 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 10 से 15 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है।