कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख कृष्णा देवी,कल्याणपुर थाना पर अपर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ,मनरेगा कार्यालय पर पीओ महेश भगत,पंचायत समिति भवन पर प्रमुख व उप प्रमुख दीपक राय,राजद प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष राम बाबू राय, जदयू प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,भाजपा चकमेहसी मंडल पर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा,गोराई पंचायत भवन पर मुखिया अनीश कुमार, करुआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति पर सचिव डॉ जितेंद्र प्रसाद, सोमनाहा पंचायत भवन पर मुखिया राधा देवी,मालीनगर पंचायत भवन पर मुखिया मंजू देवी ने गणतंत्र दिवस पर झंडांतोलन किया।इसके साथ कल्याणपुर के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा फहराया गया।वही प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी झंडा तोलन हुआ।इस मौके पर हर जगह लोगो की भीड़ रही ।जहां झंडे को लोगो ने सलामी दी।प्रखंड मुख्यालय पर झंडा तोलन में बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ कमलेश कुमार, ओम विकास सहित अधिकारी मौजूद थे।
सर्द पछुआ हवा के साथ ठंड का प्रकोप लगातार जारी है।करीब 15 दिनों से अधिक से जारी शीतलहर और कनकनी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।वही सूरज की लुका छिपी जारी है।बाबजूद ठंड अपने न्युतम स्कोर की ओर बढ़ने को लगातार अग्रसर है।यह हालत गुरुवार को भी जारी रही।सुबह में हल्की शीतलहर के बाद चल रही पछुआ हवा ठंड को बरकरार रखने में मदद करता रहा।इस दौरान लोग ठिठुरते रहे।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन का तापमान 13.5 डिग्री रहा।जो सामान्य से करीब 8 डिग्री कम है।हालाकि न्युतम तापमान सामान्य के साथ 9 डिग्री सेल्सियस रहा।कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ ए.सत्तार ने बताया की अगले दो दिन तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।इस दौरान सुबह में कुहासा रहेगा।वही इस दौरान पछुआ हवा चलेगी।मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार के बाद ठंड में हल्की राहत हो सकता है।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरूवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने सात जगहों पर नव निर्मित पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया।जिसमें वासुदेवपुर से खजुरी,रामलीला चौक से बरगामा, लक्षरामपुर मलंग स्थान से जितवरिया, बरहेता बलुआहा से बरहेता, भोलथा चौक से पकरी डीह टोला व रामभद्रपुर पंचायत में दो सड़क शामिल है।बताया गया है की उक्त सभी सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ नई अनुरक्षण नीति 2018 योजना के अंतर्गत किया गया है।इस दौरान विधायक ने कहा की ग्रामीण सड़को को नीतीश सरकार में बेहतर बनाया जा रहा है।मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनीश कुमार,मालीनगर मुखिया प्रतिनिधि मन्नी सिंह, शशि शंकर ठाकुर आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के बीडीओ देवेंद्र कुमार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया है।इसको लेकर आम लोगो सहित प्रखंड पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।हर्ष जताने में प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी, उप प्रमुख दीपक राय, सीओ कमलेश कुमार , ओम विकास आदि शामिल है।
शीतलहर व कनकनी के साथ ठंड का प्रकोप लगातार जारी है।यह सिलसिला बुधवार को जारी रहा।जो गुरुवार की सुबह तक जारी था।बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे हल्की धूप से लोगो ने राहत महसूस की।हालाकि थोरी देर बाद ही धूप गायब हो गई।इस दौरान ठंड बरकरार रहा।वही करीब 5 किमी प्रति घंटा को गति से पछिया हवा चलने के कारण कनकनी को और गति दे रही थी।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के दिन का तापमान 13.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम है।इधर ठंड से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है।
विद्यापतिनगर। पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत रत्न के सम्मान देने की धोषणा से छेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त है। पीएम द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता अविनाश भारद्वाज, अबोध सिंह, नरेश महतो, अमरकान्त झा, सूर्येश्वर प्रसाद राय, अमित कुमार जायसवाल, प्रकाश कुमार पिंटू आदि ने पीएम नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं और ठाकुर जी के परिजनों को बधाई दी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। प्रखंड के धरणीधर उत्क्रमित हाई स्कूल इसापुर सिमरी में मैट्रिक के छात्रो से परैक्टिकल के नाम पर राशि की उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि स्कूल में मैट्रिक के छात्रो को प्रैक्टिकल में अधिक नंबर देने के नाम पर प्रति छात्र तीन सौ रुपया वसूलने की बात बताई जा रही है। जबकि स्कूल में क़रीब एक सौ छात्र होना बताया गया है। इस बाबत अभिभावकों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि पढ़ाई होती नहीं है और प्रैक्टिक्ल के नाम पर तीन तीन सौ रुपया लिया जा रहा है। एचएम सोफ़ेंद्र रजक ने बताया कि मेरे पास कोई शिकायत नहीं मिला है। लगाया गया आरोप ग़लत है। इस बावत बीईओ डा. मधुकर प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी मिला तो करवाई होगी।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में चकमेहसी भाजपा मंडल कार्यालय बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने कहा की समस्तीपुर की धरती के लाल कर्पूरी ठाकुर को जयंती के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न देने की जो घोषणा की है इसके लिए विशेष कर कार्यकर्ताओं ने उनका धन्यवाद किया है।वही पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई! मौके पर उपस्थित युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मणि भूषण कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक कुमार गुप्ता, राघो लाल निरंकारी,सुशील कुमार गुप्ता,मंडल मीडिया प्रभारी उदय कुमार साह,सुधीर पांडे आदि उपस्थित रहे!
कल्याणपुर प्रखण्ड के पुरुषोत्तमपुर पंचायत के मुखिया कविता देवी के आवास परिसर जनार्दनपुर गांव में राजद के प्रांतीय नेता व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अमर शहीद नेता रघुवर राय का श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुन्देश्वर राय एवं संचालन शिक्षक जुगेश्वर राय ने किया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद करने के साथ उनके कार्यकाल को याद करते हुए सामाजिक न्याय व समाजवाद के आदर्शो पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में प्रांतीय राजद नेत्री सह मुखिया कविता देवी,रामनाथ राय,हीरा सिंह, प्रखण्ड राजद अध्यक्ष , उपेन्द्र राय,, रजनीश राय, पूर्व मुखिया घनश्याम राय, कमलेश प्रसाद राय, समाज सेवी डब्ल्यू राय,बेचन कुमार, अखिलेश बैठा, धर्मेंद्र कुमार राय,दिलीप यादव, सुरेन्द्र कुमार , सिकंदर राय ,सुमन, रामचन्द्र साह,मो० खालीद , विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रंजीत राम, राकेश कुमार माया, विनोद बैठा, उमाशंकर कुमार, राजेन्द्र साह, प्रदीप कुमार राय, उमाशंकर राय, सहित हजारों लोग उपस्थित रहें। सभी ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।
कल्याणपुर प्रखंड के बरहेता और पुरुषोत्तमपुर पंचायत में बुधवार को उपप्रमुख दीपक राय ने 500 से अधिक गरीब निसहाय के बीच कम्बल का वितरण किया।जिसमें भगवानपुर , गोरना ,पुरुषोत्तमपुर सहित विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए कम्बल का वितरण किया गया।ठंड में उप प्रमुख द्वारा कंबल वितरण को सराहनीय कार्य बताते हुए लोगो ने खुशी व्यक्त किया। मौके पर जगदीश भंडारी, विकास राय,संजीत राय आदि उपस्थित थे।