समस्तीपुर शहर में लगातार तीसरे दिन भी कुछ जगहों पर बिजली बाधित रहेगा।जिससे शहर के आधा दर्जन मोहल्ले में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।इसको लेकर बिजली विभाग ने सूचना जारी कर दी है। बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने नोटिस जारी किया है।जिसमें 30 जनवरी यानी मंगलवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।उन्होंने शहर के लोगो से अपील करते हुए कहा है की सुबह 10 बजे से पहले आवश्यक काम निपटा लें।साथ ही जरूरत के हिसाब से पानी का भी स्टोर करने की सलाह दी है।उन्होंने बताया की कल दिनांक 30 जनवरी को शहर में आरडीएसएस परियोजना अंतर्गत खुले तार को एबी केबल से बदलने का कार्य किया जायेगा।जिस कारण कुछ मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।उन्होंने बताया की प्रभावित क्षेत्रों में काशीपुर, चंदना पेट्रोल पंप के नजदीक का क्षेत्र,धरमपुर कॉलोनी,बारह पत्थर,आजाद नगर,विवेक बिहार ,नक्कू स्थान,सोनवर्षा चौक आदि मोहल्ला प्रमुख है।

इंटरनेट के इस दौड़ में सोशल मीडिया पर फेंक न्यूज , फेंक जानकारी,सूचना का अंबार लगा हुआ है।आज कल व्हाट्स ऐप के ग्रुप पर लिंक्स शेयर जमकर की जाती है।लेकिन शेयर करने वाले उसकी सचाई नही जानते की यह सही है या गलत।लेकिन उसको धड़ल्ले से शेयर कर देते है।मेरा मानना है इंटरनेट,यूट्यूब या कोई भी सोसल मीडिया पर ऐसी कोई नियम लागू होना चाहिए की जब वह कोई डाले तो वह सूचना ,जानकारी पब्लिश होने से पहले उसकी सच्चाई की जानकारी प्रखि जाए।जिससे मैसेज में फेक जानकारी,सूचना और न्यूज में कमी आयेगी।आने वाले दिनों में इस पर अगर लगाम नहीं लगा तो यह हम सबके लिए घातक साबित होगा।आज फेंक जानकारी,न्यूज,सूचना के कारण अफवाह भी फैल जाती है।वही गलत चीज़ों को लोग ज्यादा पसंद या शेयर कर रहे है।लोग कोई टिप्पणी करने से पहले सोचते भी नही है।इन्ही कारण से आज कल ठगी के शिकार भी लोग हो रहे है।इंटरनेट के साथ सभी सोशल नेटवर्क के साथ सरकार को फेंक जानकारी,सूचना या न्यूज पर लगाम लगाने को लेकर करे से कड़ा कदम उठाना चाहिए।जिससे आने वाली पीढ़ी इन सब चीज के साथ बचे ।साथ ही लोगो को भी कोई सूचना ,जानकारी को साझा करने से पहले उसके सचाइए का फैक्ट चेक करना चाहिए।

बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार का गठन हुआ है।जिसको लेकर भाजपा सहित जदयू कार्यकर्ताओ में खुशी है।एनडीए सरकार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाएं जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।बधाई देते हुए चकमेहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा,महेश चौरसिया,राहुल रमन,पूर्व मुखिया विजय शर्मा,अर्जुन पासवान, मणि भूषण कुमार,दीपक गुप्ता आदि ने इसके लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोरमार पंचायत अंतर्गत विदेहनगर डरोरी गांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण मे सोमवार को जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की बैठक हुई।जिसमें डरोरी में वर्षो से आयोजित वैदेही विवाहोत्सव को राजकीय उत्सव का दर्जा दिलाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।वही कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक की अध्यक्षता सुशील मालाकार ने की।बैठक में समस्तीपुर नगर निगम के उपमहापौर रामबालक पासवान,चकमेहसी मंडल के भाजपा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा,भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक संगम कुमार ,रामनरेश ठाकुर, दिनेश्वर ठाकुर, मालीनगर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय शर्मा ,कल्याणपुर क्षेत्र संख्या 1 के जिला परिषद सदस्य रवि रोशन कुमार इत्यादि लोगों ने अपने-अपने विचार को प्रकट किए।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से पियूष पुष्कर, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते है कि इन्होने दिनांक 7/11/2023 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड कराया था जिसमे उन्होंने बताया था कि कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा पंचायत के वार्ड संख्या 4 में बीते दिनों नल जल बंद होने के कारण लोगो को पानी की किल्लत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय श्याम कुमार,मिथिलेश कुमार ने मोबाइल वाणी के संवाददाता से संपर्क कर नल जल बंद रहने से समस्या होने की बात कहते हुए नल जल चालू करने को लेकर पहल करने का आग्रह किया।इसके बाद नल जल बंद रहने संबंधित खबर मोबाइल वाणी पर चलाई गई।इसके बाद खबर को स्थानीय मुखिया राधा देवी,वार्ड सदस्य अशोक ठाकुर,वार्ड सचिव रजनीश कुमार सहित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को भेजा गया।इस संबंध में वार्ड सचिव ने जानकारी दी की नल जल का स्टार्टर जल जाने से नल जल एक दिन बंद रहा है।इसको अविलंब शुरू कराया जाएगा।मोबाइल वाणी के पहल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्टार्टर सही करवाकर नल जल चालू कर दिया।जिससे अगले दिन से नल जल चालू होने से वार्ड के लोगो ने मोबाइल वाणी की पहल का सराहना की है।शिकायत दर्ज करने वाले श्याम कुमार ने फोन कर आभार जताया है।

समस्तीपुर शहर में एक बार फिर बिजली बाधित रहेगा।इसको लेकर बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने नोटिस जारी किया है।जिसमें 28 जनवरी यानी रविवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।उन्होंने शहर के लोगो से अपील करते हुए कहा है की सुबह 10 बजे से पहले आवश्यक काम निपटा लें।साथ ही जरूरत के हिसाब से पानी का भी स्टोर करने की सलाह दी है।उन्होंने बताया की कल दिनांक 28 जनवरी को शहर में आरडीएसएस परियोजना अंतर्गत खुले तार को एबी केबल से बदलने का कार्य किया जायेगा।जिस कारण कुछ मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।उन्होंने बताया की प्रभावित क्षेत्रों में काशीपुर, चंदना पेट्रोल पंप के नजदीक का क्षेत्र,धरमपुर मोहल्ला,बारह पत्थर, आजाद नगर,भुई धारा,विवेक विहार आदि मोहल्ला प्रमुख है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर झहुरी में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय से संबद्धता प्राप्त स्वामी विवेकानंद युवा क्लब कार्यालय पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।जिसमें युवाओं की टोली ने झंडा तोलन किया।इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित कुमार और संचालन छोटू कुमार ने किया।इसमें विभिन्न देश भक्ति गीत पर बच्चो ने अपनी प्रस्तुति दी।वही खासकर 10 वर्ष की बच्ची करिश्मा, अमृता ,कोमल ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति के संदेश देते हुए नशा मुक्ति गीत पर प्रस्तुति देकर लोगो का मनमोहा।मौके पर पंकज, करण,काजल आदि मौजूद थे।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरहेता के परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चो के बीच परीक्षा पैड का वितरण किया गया।इसका वितरण धर्मज फाउंडेशन की ओर से हुआ।बताया गया है की मध्य विद्यालय के 100 बच्चो के बीच परीक्षा पैड का वितरण हुआ।इससे बच्चो के चेहरे पर खुशी छा गई।मौके पर धर्मज फाउंडेशन के ट्रस्टी विपुल कुमार देव सहित प्राचार्य अंजना कुमारी,अजीत देव,कमलेश्वर महतो आदि मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षा केन्द्र बेला पंचायत के चकहाजी, छोटी पुनासा गांव के बच्चों के बीच ध्वजारोहण कर बच्चों के बीच रंगोली, लेख, और खेलखुद प्रतियोगिता करवाया गया। टीम आस के संस्थापक मनीष कुमार ने कहा आजादी के 3 साल बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। इस दिन हमारे देश को अपना संविधान मिला।संविधान के बिना कोई देश नहीं चल सकता। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। आज इसी ऐतिहासिक दिन के उपलक्ष पर 75वं में सालगिरह मनाया गया। आज हमें देश के आजाद करने वाले स्वतंत्रता सेनानी, और संविधान बनाने वाले महापुरुषों को हम नमन करते हैं। समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं के साथ विजेता बच्चों को मेडल और उपहार से सम्मानित किया गया। बच्चों के बीच आज के दिन राष्ट्रीय मिठाई जलेबी वितरण किया गया। मौके पर टीम आस के अध्यक्ष चंदन कुमार, अभिषेक, शिक्षिका सुमन कुमारी, निशा भारती, कामिनी कुमारी, विभा कुमारी और अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

चकमेहसी थाना परिसर में गणतंत्र दिवस पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने झंडा तोलन किया।इस दौरान पुलिस सहित जुटे ग्रामीणों ने झंडे को सलामी दी।मौके पर एसआई शिव कुमार पासवान, एएसआई परशुराम सिंह आदि मौजूद थे।वही सैदपुर पंचायत भवन पर मुखिया मिंटू देवी, नामापुर पैक्स पर पैक्स अध्यक्ष राजेश साह, हजपुरवा पंचायत पर मुखिया सीमा शर्मा, सोरमार पंचायत पर मुखिया पूनम कुमारी, नामापुर पंचायत भवन पर मुखिया राम विनोद ठाकुर,बेलसंडी पंचायत पर मुखिया चित्रलेखा कुमारी, कुढ़वा पंचायत पर मुखिया किरण कुमारी, सोमनाहा पैक्स पर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,चकमेहसी पंचायत पर मुखिया ब्रजेश कुमार नमूना,चकमेहसी में निजी परिसर में सरपंच नवल किशोर त्रिवेदी सहित सभी विद्यालयों ,निजी संस्थानों पर झंडा तोलन किया गया।