कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत बरहेता स्थित हृदय नारायण उच्च विद्यालय प्रांगण में रविवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के तत्वाधान में भूमिहार ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण बाहुबल सीट कल्याणपुर विधानसभा को सरकार अनारक्षित करें।वही बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर कृष्ण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की।वही सवर्ण आयोग का पुनर्गठन करने,गरीब सवर्ण छात्रों को ईडब्ल्यूएस का उम्र सीमा और परीक्षा शुल्क में छूट देने की मांग जताई। इसके साथ बिहार के प्रत्येक जिले में परशुराम छात्रावास की स्थापना गरीब भूमिहार ब्राह्मण छात्रों के लिए व्यवस्था करने आदि की मांग की। संगठन विस्तार के क्रम में पूर्व प्रमुख दिनेश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ समाज सेवी संजय चौधरी को संगठन का समस्तीपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मौके पर जिला केसरी विशेषर ठाकुर, अंकेश आयरन, सुदर्शन सिंह, प्रशांत पांडे, झुंझुनू ठाकुर, राहुल पांडे ,बब्बन देव, सुधांशु देव ,सोनू ,मनु देव, हरीश देव, राम सखा ठाकुर, विजय देव ,शंकर देव आदि मौजूद थे।कार्यक्रम की शुरुआत में आशुतोष कुमार को कार्यकर्ताओ ने 50 किलो के माला सहित पाग़ चादर भेंटकर सम्मानित किया गया।
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी भाजपा मंडल अंतर्गत मंडल कार्यालय मटियारा चौक पर लाभार्थी कार्यशाला संपन्न हुआ! इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने किया एवं संचालन मंडल महामंत्री सुशील मालाकार ने किया! मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा 10 वर्षों की केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं हम लोग को सभी लाभार्थियों को घर-घर जाकर पत्रक के माध्यम से पूर्ण जानकारी देना है! मौके पर उपस्थित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा प्रमोद कुशवाहा, अर्जुन पासवान, मतस्यजीवि प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेश सहनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बंगाली लाल कुशवाहा, कुढ़वा शक्ति केंद्र प्रमुख सुशील गुप्ता, रघो लाल निरंकारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर में आयोजित किसान मेला में विभिन्न स्टॉल लगा है।इसमें विभिन्न प्रकार के सब्जी,फल सहित पशुपालन आदि की जानकारी दी जा रही है ।इसी करी में एक स्टॉल पर कालमेघ चूर्ण बिक रहा है।जिसके बारे में कहा जाता है की यह काफी औषधीय है।इसका चूर्ण का लेप लगाने या इसको पिस कर लेप लगाने से दाद खाज खुजली के मरीजों के लिए रामबाण दवा का काम करता है।इसको पीने से खून भी साफ होता है।जिससे शरीर को घावों आदि बीमारी नहीं होती है।इसकी जानकारी लेने के लिए लोग स्टॉल पर भीड़ लगाएं हुए थे।
उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है।इस दौरान आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा द्वारा आगामी 28 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।जिसमें दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि न्यूतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।इस दौरान औसतन 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।वही सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।वही न्यूतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कल्याणपुर प्रखंड के बरहेता गांव स्थित+ 2 उच्च विद्यालय हृदय नारायण परिसर में अगामी 25 फरवरी को भूमिहार ब्राह्मण महासम्मेलन की तैयारी जोरों से है। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के बैनर तले होने वाले भूमिहार ब्राह्मण महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार का स्वागत भी किया जायेगा।
थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजना पंचायत के मंजिल मुबारक गांव के वार्ड 12 में दो फुस् के घर में आग लग गई ।जिस में गुलाम अफजल एवं गुलाम जिलानी के घरों में आग लगी । स्थानीय लोगों ने निजी पंप सेट की मदद से आग बुझाने में सफलता पाई। हालांकि की घटना में बताया गया है की हजारों रुपए का सामान नुकसान हो गया है। अंचल अधिकारी शशि रंजन ने राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण का रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
कल्याणपुर प्रखंड के बीडीओ प्रकोष्ठ में बुधवार को बीडीओ देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक व पंचायत के मुखिया के साथ बैठक हुई। जिसमें ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो के अन्तर्गत सामग्री का क्रय व सोखता जंक्शन चेमबर का निर्माण कार्य व कर्मियों का चैन से संबंधित एवं राशि खर्च के उपरांत उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने पर चर्चा के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा के विधायक महेश्वर हजारी ने बुधवार को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।बताया गया है की बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर वह थे।जिस पर अपना इस्तीफा सौप दिया है।इसको लेकर राजनीतिक चर्चा भी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर बिहार के जिलों में 22 -23 फरवरी को गरज के साथ बादल रहने का अनुमान है।इस दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा व पुरवा हवा चल सकती है।कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताया है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने आगामी 25 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत के वार्ड संख्या 9 चकजाफर गांव में बंद मकान का दरबाजे के गेट के ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपए नगद सहित लाखों रुपए के जेवरात व सहित अन्य सामान की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।