संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बिरसिंहपुर में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ ने एक से बढ़कर एक माडल का प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। प्रशिक्षुओ ने पीपीटी के माध्यम से भी विभिन्न प्रकार का अभिनव विचार को प्रस्तुत किया। इससे पूर्व विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रिटायर्ड बिभागाध्यक्ष पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ बोटनी (सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा) डॉ राजी अहमद ,महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार, प्राचार्या डॉक्टर रोली द्विवेदी एवं विभागाध्यक्ष नंदेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजी अहमद ने प्रशिक्षुओ का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि बीच-बीच में प्रशिक्षुओ के बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से उसका वैज्ञानिक सोच,अभिनव एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।इन्होंने विज्ञान और विज्ञान दिवस की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। वहीं निर्णायक मंडल को प्रस्तुत प्रदर्शनी में भाग लिए प्रतियोगियों का चयन करने में काफी जद्दोजहद करना पड़ा।सभी प्रतिभागियों का प्रस्तुत माडल काफ़ी सराहनीय रहा। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रोली द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के प्रशिक्षुओ को सुभकामनाएं दी ।वही भारतीय संस्कृति व सभ्यता का संस्कार देते हुए प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभा निखरने की बात कही।साथ ही इस वैज्ञानिक सोच को अपने वास्तविक जीवन में भी आत्मसात करेने की भी बात कही है।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा के चकमेहसी भाजपा मंडल के कुढवा गांव में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा के नेतृत्व में ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम किया गया।जिसमें गाय माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए योजनाओं की जानकारी लोगो को दी गई। साथ में बिहार के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री विकास के कार्यों की विस्तृत से जानकारी दी दी गई । मौके पर विधानसभा विस्तारक मोहन प्रसाद निराला, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदकिशोर मिश्रा ,सुरेश कारजी, सुशील गुप्ता, हरवंश पांडे ,राम इकबाल शाह, झगरू पांडे ,कौशल किशोर गुप्ता, नवीन पांडे, प्रशांत कुमार, अशोक कुमार मिश्र आदि लोग मौजूद थे।
पूसा प्रखंड के मोरसंड पंचायत में भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। बैठक में 3 मार्च को महागठबंधन द्वारा आहूत महारैली में पूसा से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने, भाकपा-माले द्वारा 29 फरवरी तक जनसंवाद अभियान चलाने, लेवी नवीनीकरण, कोष संग्रह, पार्टी पत्रिका 'लोकयुद्ध' के पाठक बनाने आदि पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि जन विश्वास महारैली को ऐतिहासिक बनाने को भाकपा-माले ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूसा के गांव-गांव में जन संवाद यात्राएँ व नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा है 2024 के चुनाव में देश की गद्दी से भाजपा को हटाने के संकल्प के साथ आम लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा है कि हरपुर निवासी बटेश्वर ठाकुर व उनके पुत्र के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट करने व जेसीबी से घर को उजाड़ने वाले दोषियों पर प्रखंड प्रशासन जांच कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश कुमार, रौशन कुमार समेत प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय, सुरेश कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, उषा देवी, अखिलेश कुमार सिंह, रामविलास पासवान, केदार कुमार आदि शामिल थे।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के डरोरी गांव के चौड़ में किसानों के खेतों में लगी गेहूं के फसल के बाली को कीड़ा नष्ट कर रहा है।जिससे गेहूं के बाली से दाना नहीं दिख रहा।इसको लेकर किसान हताश है। डरोरी गांव के किसान अमृत ठाकुर,राजू ठाकुर,मनीष महतो, मनंजय कुमार आदि ने बताया की गेहूं की फसल तैयार होने को है।लेकिन गेहूं के बाली में कीड़ा द्वारा बाली को नष्ट किया जा रहा है।जिससे बाली से दाना नहीं दिख रहा है।किसानों का कहना है की गेहूं के फसल में कीड़ा के कारण नुकसान होगा और उपज सही से नही हो पायेगा।जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंचेगी।
कल्याणपुर विधानसभा के दक्षिणी भाजपा मंडल अंतर्गत अजना पंचायत के वार्ड 4 फुलहारा गांव में मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा के नेतृत्व में ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हल बैल का पूजन किया गया।इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए योजनाओं की जानकारी लोगो को दी गई।इस दौरान वार्ड चार के कई घरों में नल जल का पानी अभी तक नही पहुंचने की शिकायत लोगो ने भाजपा कार्यकर्ताओ से की।जिसपर अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत करने का आश्वासन भाजपा कार्यकर्ताओ ने लोगो को दिया।मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अनोखेलाल पंडित, हीना दास, राम आधार शर्मा, रामलाल पंडित, संजय शर्मा, उप सरपंच सेमफुल महतो आदि लोग मौजूद थे।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा समस्तीपुर स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 28 फरवरी से 03 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते है। आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 2 मार्च के बाद उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं मौसम वैज्ञानिक डा अब्दुस सत्तार के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसतन 7-8 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। 2-3 मार्च को पूरवा हवा भी चल सकती है।वही सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के परना चौक पर मालीनगर निवासी ठेला चालक रतिन साहनी का पर्स गुम हो गया था। जिसमें ₹4000 था। जिसकी सूचना ठेला चालक ने चकमेहसी थाना को दी। इसके पश्चात गस्ती पदाधिकारी एएसआई नौशाद अंसारी ने दल बल के साथ तत्परता पूर्वक पर्स ढूंढकर ठेला चालक को थाना परिसर बुलाकर रुपया सहित पर्स सौप दिया।जिसको लेकर पुलिस की तारीफ लोग कर रहे है।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कलौजर पंचायत स्थित छोटी सलहा गांव में बाहा नहर पर सोमवार को स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद नारियल फोड़कर व फीता काट कर आरसीसी पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।पुल निर्माण की कुल लागत साढ़े तीन करोड़ की राशि से की जाएगी। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए श्री हजारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। मौके पर पूर्व मुखिया विजय कुमार शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,जेपी सेनानी सुरेंद्र ठाकुर ,भाजपा के जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, श्याम नारायण शर्मा ,धीरज ठाकुर , मुखिया सुनील पासवान आदि मौजूद थे।
कल्याणपुर प्रखंड के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक कुढ़वा भट्टी चौक शाखा के द्वारा सोमवार को भट्टी चौक, बरहेता, जटमलपुर गांव सहित विभिन्न जगहों पर लेखा पदाधिकारी प्रवीण सिन्हा के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केन्द्र सरकार के योजना की जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन के साथ गांव मोहल्ला में पहुंच कर प्रघानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति योजना, मुद्रा लोन सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर मुन्नू चौधरी , जीविका मित्र कंचन कुमारी, रिंकी कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
कल्याणपुर प्रखंड में रविवार को नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा पहुंचा। जहां समस्तीपुर होते हुए कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न मार्गो से यात्रा पुरुषोत्तमपुर पंचायत के जर्नादनपुर गांव में पहुंचा। जहां स्थानीय मुखिया कविता देवी ने तेजस्वी प्रसाद यादव को बस में जाकर फुल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान तेजस्वी प्रसाद यादव ने बस पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 3 मार्च को पटना में होने वाली रैली को सफल बनाने के लेकर निमंत्रण देने आया हूं ।जिसमें संख्या बल में जुटने की आवाहन किया।वही उन्होंने कल्याणपुर के दिवंगत राजद नेता स्व.रघुवर राय को याद करते हुए कहा की स्व.रघुवर राय राजद के सच्चे सिपाही थे।तेजस्वी को देखने सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ रही थी। मौके पर उप प्रमुख दीपक राय राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय,गरीबन राय, राजद मीडिया प्रभारी बेचन कुमार आदि मौजूद थे।