रफीगंज के शौंडिक धर्मशाला मे एनडीए कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि औरंगाबाद निवर्तमान सांसद सुशील कुमार ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर काम करने पर बल दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा की अध्यक्षता में एएनएम की बैठक आयोजित की गई।

दाउदनगर प्रखंड के चौरी गांव में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने होली पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुरुवार को गोह प्रखंड मुख्यालय थाना में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान एवं उपहारा थाना में थानाध्यक्ष मनेश कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द से मनाये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को लेकर बुधवार को देवकुंड थाना सभागार में थानाध्यक्ष अनंत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनोज कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक की।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई। उसकी छपी हुई प्रति सभी को उपलब्ध कराई गई। अनुमंडल कार्यालय में खोली गई एकल खिड़की के बारे में भी जानकारी दी गई।

नगर पर्षद दाउदनगर के चार सैरातों की बंदोबस्ती नप कार्यालय सभा कक्ष में की गई। चार सैरातों से नगर पर्षद को 30 लाख 870 रूपए राजस्व की प्राप्ति हुई है। मुख्य पार्षद अंजली कुमारी एवं स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में ईओ द्वारा बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

एक नई समिति का गठन किया गया है , वहीं पठान टोली के निवासी एक व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता को नई समिति में अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है , जबकि एक व्यक्ति को वहां सचिव भी बनाया गया है । बिहार सुनी परिवहन बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार , पालीनगर टिचेरी रोड निवासी को खज़ानची और टोली झंडा को बनाया गया है ।

केंद्रीय संयोजक अजय कुमार ने कहा कि यह रेल परियोजना उपेक्षित है। समिति द्वारा 2016 से निरंतर संघर्ष किया जा रहा है। संघर्ष समिति द्वारा दर्जनों स्थानों के साथ पटना, दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया तब जाकर 20 करोड़ की राशि दी गई और सर्वे का भरोसा दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर शहर स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटी के गठन के लेकर बैठक का आयोजन प्रखंड उपाध्यक्ष यमुना सिंह की अध्यक्षता में किया गया।आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान को सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। कहा गया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी का गठन जल्द से जल्द कर लिया जाए। हर बूथ पर पोलिंग एजेंट के अलावा दो सदस्यीय तीन-तीन टीम गठित होंगे।