लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन व्रतियों ने 24 घंटे के निर्जला उपवास के बाद देवकुंड स्थित सहस्त्रधारा कुंड घाट पर अर्घ्य दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। छठ व्रती 13 अप्रैल को निराहार रहकर शाम में खरना पूजा कर खीर प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास का संकल्प लेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद से मुकेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी अपने स्वास्थ्य का रखे ध्यान

दाउदनगर प्रखंड के बड़का बिगहा निवासी सचिन यादव ने एक निजी अस्पताल में आठवीं बार रक्तदान किया। वे राजद रक्तदान ग्रुप के सदस्य हैं। ग्रुप संचालक अरुण कुमार यादव ने बताया कि भगवान बिगहा निवासी एक बच्चा एनीमिया बीमारी से पीड़ित था, जिसे लिए एक यूनिट रक्त का दान दिया गया।

दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा की अध्यक्षता में एएनएम की बैठक आयोजित की गई।

जिला प्रशासन के स्वीप कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर समेत अन्य स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्वनी वर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं स्वास्थ्य उप केंद्र बेलाढ़ी, जिनोरिया,अरई, गोरडीहां, संसा द्वारा भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोह थाना क्षेत्र के मुंजहडा़ गांव में बीते शाम आगलगी की घटना में गोह भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के घर के छत पर रखा सरसों का 85 बोझा जलकर राख हो गया। उक्त सरसों की किमत लगभग 90 हजार रुपए बताई जाती है। वहीं छत पर रखे कपड़ा, पानी टंकी, पाइप आग के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है।

गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला में दो शिक्षकों के स्थानांतरण पर विदाई सह आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित हुए। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने की। कार्यक्रम के दौरान उक्त विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक निरज कुमार व शिक्षिका प्रियंका कुमारी के स्थानांतरण पर फुल माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

गोह प्रखंड के बनतारा-आंधी बिगहा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय के छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र इंद्रजीत कुमार 467 अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया है। जबकि नितीश कुमार 461, शनि कुमार ने 457, सचिन कुमार 456 अंक प्राप्त किया है। वहीं उक्त विद्यालय के ज्यादातर छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। मंगलवार को विद्यालय में विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित कर सभी सफल विद्यार्थियों को अंगवस्त्र, माला, मेडल व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

चार सूत्री मांगों को लेकर बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर दाउदनगर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्यस्थल पर कार्य किया। संघ के जिला संगठन मंत्री ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक जुलाई से संघ के आह्वान पर न्यायालय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।