Transcript Unavailable.
पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चरणबद्ध आन्दोलन की श्रृंखला के के तहत रूप रेखा तय की । इस दौरान नवम्बर माह में केन्द्रीय संगठनों द्वारा जनमत संग्रह कराने के लिए प्रदेश में राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए हड़ताल हेतु सहमति पत्र भरवाकर संकलित करने के निर्देश दिए ।
विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के जिगिना गौशाला में मृत पशुओं को बगल भूमि पर रखा जा रहा है, इस कारण इससे उठने वाली दुर्गंध ने आसपास के लोगों का जीवन नरकीय बन गया है। वहीं यहां पर घूमने वाले कुत्ते पशुओं की हड्डी गांव में कई घरों के सामने लाकर रख देते हैं।
Transcript Unavailable.
किसानों की खाद के साथ हेराफेरी करने वाले पुलिस की रडार से दूर हैं। दोनों कर्मियों के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। तभी से दोनों कर्मचारी भूमिगत हैं। दोनों की तलाश जारी है, लेकिन मिल नहीं रहे।
बखिरा क्षेत्र के झुगिया में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट व चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Transcript Unavailable.
ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से सहमे लोग, मेंहदावल क्षेत्र में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही मेंहदावल पुलिस सक्रिय है। फोरेंसिक व सर्विलांस टीम ने भी मौके पर पंहुचकर जांच की है। केस दर्ज कर लिया है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -सत्यजीत गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंची फोरेंसिक तथा सर्विलांस टीम चोरी के घटनाओं की जानकारी होने पर मौके पर पंहुचे सीओ अम्बरीष सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे ने चोरी से प्रभावित घरों की बारीकी से जांच की। आवश्यक जानकारी जुटाते हुए पूछताछ किया। फोरेंसिक तथा सर्विलांस टीम ने भी मौके पर पंहुचकर जांच किया। संतकबीरनगर । मेंहदावल क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने दस से अधिक घरों को निशाना बनाया। बनकसिया चौकी क्षेत्र के चार घरों में ताबड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे नकदी व जेवरात समेत लाखों की चोरी की। वहीं बिसौवा चौकी क्षेत्र के कई घरों में चोरी की घटना का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बनकसिया चौकी क्षेत्र में मंगलवार की देर रात बेखौफ होकर चोरों ने ताबड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। सांड़ेकला गांव के विजय कुमार सिंह के घर में धावा बोलकर सोने का मंगल सूत्र, एक जोड़ा सोने की बाली, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी के पायल समेत 30 हजार रूपए नकद उठा ले गए। मइला (गोविंदपुर) के प्रेम नरायण गुप्ता के घर को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए सूटकेस में रखा 75 हजार रूपए नकद समेत सोने की दो चेन, 4 सोने की अंगूठी, झुमका तथा 3 चांदी का पायल उठा ले गए। इसके बाद इसी गांव के दिनेश कुमार मौर्या के घर चोरों ने एक जोड़ा झुमकी तथा मंगल सूत्र चुरा लिया। इसके पश्चात चौथी चोरी की घटना जब्बार गांव में हुई। यहां शेरबहादुर सिंह के घर से चोर 10 हजार नकदी समेत सोने का एक मंगलसूत्र तथा एक अंगूठी उठा ले गए। इसके बाद बिसौवा चौकी क्षेत्र के एकला शुक्ल में वैभव शुक्ल, शक्ति शुक्ल, रामजी शुक्ल, सुनील कुमार शुक्ल तथा योगेश शुक्ल तथा सोनौरा गांव में राजेश कुमार सिंह के घर पर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। ग्रिल काटकर घर में घुसने की कोशिश किया। लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। सुबह चोरी के बारे में लोगों को जानकारी होते ही सभी सन्न रह गए। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दिया। चोरी की हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।
