बखिरा क्षेत्र के झुगिया में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट व चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।