संतकबीरनगर:दुःखद दीपावली के दिन दुर्गजोत से मेला देखकर आ रहे बखिरा क्षेत्र के सोनौरा गुमान राय निवासी राम नरेश कन्नौजिया का इकलौता पुत्र मनोज और मिश्रौलिया निवासी आशुतोष चौधरी का मोटरसाइकिल से भीषण दुर्घटना में मृत्यु हो गयी।जिससे क्षेत्र में शोक ब्याप्त है।
रेलवे स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा टैक्सी स्टैंड पर भी यात्रियों की कमी मेहदावल,मुखलिसपुर, गोरखपुर जाने के लिए बने स्टैडों पर यात्रियों की कमी दिखी गई। वाहन भी बहुत कम ही रहे। लेकिन जितने वाहन यहां पर खड़े रहे वे भी सवारियों का इंजतार करते रहे। वाहन चालक सुरेश ,मनीराम, इकबाल समेत अन्य लोगों ने बताया कि आज बहुत कम सवारी आ रही है। लोग केवल खरीदारी करने में लगे हुए है। अधिकतर लोग तो अपने निजी साधन से आ -जा रहे हैं। संतकबीरनगर, रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा रहा। प्लेटफार्म पर गिने चुने लोग रहे । ऐस लग रहा था कि मानों यहां पर ट्रेन का ठहराव है ही नही । प्लेटफार्म दो व तीन पर भी यात्रियों की कमी रही। ट्रेन आती और रुक चली जाती रही , लेकिन यहां से गिने- चुने लोग ही नजर आए। टिकट काउंटर पूरी तरह से खाली रहा । खलीलाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर आर बी गौड़ ने बताया कि यात्रियों की कमी है। लोग अपने गनतव्य स्थान तक पहले ही पहुंच चुके हैं ऐसे में अब यात्रियों की कमी रहेगी। छठ पूजा के बाद जाने वाले लोगों की भीड़ रहेगी। प्लेट फार्म नम्बर एक पर खड़े इमामुद्दीन ने बताया कि हम लोग बरदहिया बाजार का मार्केट करने आए थे। जो रात्रि में हो चुका अब घर बरेली जा रहे हैं,बस ट्रेन का इंजतार कर रहे है । आज बहुत कम भीड़ है,सफर आसान होगा। टिकट काउंटर पर भी सन्नाटा सामान्य दिनों में टिकट लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रहती थी। लेकिन रविवार को टिकट देने के लिए कर्मी इंतजार कर रहे थे। वैसे इस स्टेशन पर दो जनरल व दो आरक्षण खिड़किया हैं। यहां पर भी टिकट लेने के लिए कोई नही रहा। कभी- कभार एक से दो लोग टिकट लेने के लिए काउंटर पर आए।
35 हजार पात्र हो सकते हैं सब्सिडी से वंचित संतकबीरनगर: केंद्र सरकार उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को दीपावली के पर्व पर मुफ्त में गैस सिलेंडर देने जा रही है। यह लाभ ऐसे कनेक्शनधारकों को मिलेगा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा। जिले के 35 हजार कनेक्शनधारकों का खाता अब भी आधार से लिंक नहीं है। ऐसे में ये उपभोक्ता सिब्सिडी से वंचित हो जाएंगे। जनपद में 1 लाख 28 हजार 217 उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक हैं। इन गरीब गैस उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दो चरणों में मुफ्त में निशुल्क एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। प्रथम चरण में यह सिलेंडर नवंबर से दिसंबर माह में दिया जाएगा। वहीं दूसरा सिलेंडर होली यानि कि जनवरी से मार्च तक दिये जाएंगे। उभोक्ताओं को तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित मूल्य देकर सिलेंडर लेना होगा। उसके बाद तेल कंपनियां आधार प्रमाणित बैंक खाते में निर्धारित सब्सिडी उस खाते में भेजेंगी। लेकिन जनपद के 35 हजार इन गरीब कनेक्शन धारकों को मुफ्त में गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। सभी गैस एजेंसी के संचालक अपने कनेक्शन धारकों से संपर्क कर बैंक खाता को आधार से लिंक कराने का कार्य करेंगी ताकि इन गरीब गैस कनेक्शन धारकों को सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उन तक पहुंच सके। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल ने बताया कि सभी एजेंसी संचालकों को पत्र भेजा गया है, जिसमें वे उपभोक्तओं से मोबाइल से संपर्क कर बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के लिए प्रेरित करेंगे। ताकि सभी को इस योजना का लाभ मिल सके
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
संतकबीरनगर । गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर दाना पानी रेस्टोरेंट के सामने शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति की मौत हो गई। वहीं मां की गोद में मौजूद उनकी डेढ़ साल की बच्ची घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ युवक बांसगांव इलाके में स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। मृतकों की पहचान संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के सरौली के प्रिंस पाण्डेय और उनकी पत्नी प्रीति पाण्डेय के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रिंस पाण्डेय के पिता दिनेश पांडेय ने बताया प्रिंस अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से बांसगांव थाना क्षेत्र के पकड़ी दामोदर गांव स्थित अपनी ससुराल के लिए निकला था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गीडा पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया और परिजन से संपर्क में जुट गई। पिता के पहुंचने पर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
