रेलवे स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा टैक्सी स्टैंड पर भी यात्रियों की कमी मेहदावल,मुखलिसपुर, गोरखपुर जाने के लिए बने स्टैडों पर यात्रियों की कमी दिखी गई। वाहन भी बहुत कम ही रहे। लेकिन जितने वाहन यहां पर खड़े रहे वे भी सवारियों का इंजतार करते रहे। वाहन चालक सुरेश ,मनीराम, इकबाल समेत अन्य लोगों ने बताया कि आज बहुत कम सवारी आ रही है। लोग केवल खरीदारी करने में लगे हुए है। अधिकतर लोग तो अपने निजी साधन से आ -जा रहे हैं। संतकबीरनगर, रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा रहा। प्लेटफार्म पर गिने चुने लोग रहे । ऐस लग रहा था कि मानों यहां पर ट्रेन का ठहराव है ही नही । प्लेटफार्म दो व तीन पर भी यात्रियों की कमी रही। ट्रेन आती और रुक चली जाती रही , लेकिन यहां से गिने- चुने लोग ही नजर आए। टिकट काउंटर पूरी तरह से खाली रहा । खलीलाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर आर बी गौड़ ने बताया कि यात्रियों की कमी है। लोग अपने गनतव्य स्थान तक पहले ही पहुंच चुके हैं ऐसे में अब यात्रियों की कमी रहेगी। छठ पूजा के बाद जाने वाले लोगों की भीड़ रहेगी। प्लेट फार्म नम्बर एक पर खड़े इमामुद्दीन ने बताया कि हम लोग बरदहिया बाजार का मार्केट करने आए थे। जो रात्रि में हो चुका अब घर बरेली जा रहे हैं,बस ट्रेन का इंजतार कर रहे है । आज बहुत कम भीड़ है,सफर आसान होगा। टिकट काउंटर पर भी सन्नाटा सामान्य दिनों में टिकट लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रहती थी। लेकिन रविवार को टिकट देने के लिए कर्मी इंतजार कर रहे थे। वैसे इस स्टेशन पर दो जनरल व दो आरक्षण खिड़किया हैं। यहां पर भी टिकट लेने के लिए कोई नही रहा। कभी- कभार एक से दो लोग टिकट लेने के लिए काउंटर पर आए।
