विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के जिगिना गौशाला में मृत पशुओं को बगल भूमि पर रखा जा रहा है, इस कारण इससे उठने वाली दुर्गंध ने आसपास के लोगों का जीवन नरकीय बन गया है। वहीं यहां पर घूमने वाले कुत्ते पशुओं की हड्डी गांव में कई घरों के सामने लाकर रख देते हैं।
