Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी के हाइवे स्थित मयूर गैंस एजेंसी के सामने एक मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहे अधेड़ को ठोकर मार दी । जिससे उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए भेज दिया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई ।
बखिरा क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर डाई व यूरिया दोनों खाद नदारद है। इस कारण किसान परेशान रहे। बघौली क्षेत्र के भगवानपुर समिति के सचिव ने बताया कि खाद की रैक आ गई है । जल्द ही डाई व यूरिया गोदाम पर आ जाएगी।
खलीलाबाद शहर के गोला बाजार स्थित दुकान में भीषण चोरी का मामला प्रकाश में आया। दुकान के पीछे की दीवाल को तोड़कर चोरों ने हजारों रूपए कीमत का सामान गायब कर दिया। सुबह दुकान खुलने के बाद पीड़ित दुकानदार को घटना की जानकारी हो पाई।
