चतरा,झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ एस एन पाठक का चतरा जिले के इटखोरी मां भद्रकाली मंदिर समीप जिला परिषद डाक बंगला परिसर में आगमन हुआ। उनके आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने चतरा आगमन को लेकर आभार व्यक्त करते हुए पौधा भेंट कर स्वागत किया। जिसके पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर से उन्हें नवाजा गया। माननीय न्यायाधीश ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंच पूजा अर्चना किए।
हंटरगंज प्रखण्ड के कई स्थानों पर आर्ट एसोसिएशन प्रखण्ड पेंटर संघ हंटरगंज के द्वारा पेंटिंग के माध्यम से अयोध्या मे होने वाले 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर-घर दीपोत्सव एवं सभी ग्राम मे मंदिर साज सज्जा दीपोत्सव एवं भंडारे के आयोजन को लेकर वाल पेंटिंग कर संदेश दिया गया। इस पेंटिंग कार्य मे एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रखण्ड क्षेत्र के हंटरगंज, केदलीकला,कुब्बा, डुमरी,गोड़वाली, बोड़ामोर,तेतरिया मोड़, घंघरी समेत कई स्थानों पर वाल पेंटिंग कर दीप जलाने और मंदिर सजाने का संदेश दिया। इस अवसर पर हंटरगंज आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोका आर्ट, सचिव लल्लू आर्ट,कोषाध्यक्ष सुबोध आर्ट एवं मिडिया प्रभारी प्रिंस आर्ट,कुंदन आर्ट,शर्मा आर्ट, कृष्ण देव उर्फ के डी आर्ट समेत अन्य कलाकार सहभागी बने।
श्रीराम मंदिर अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आगामी 22जनवरी को होने वाले क्षेत्रीय कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी वसीम रजा की अध्यक्षता मे आज वशिष्ठ नगर थाना जोरी मे शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक मे पंचायत प्रतिनिधि,राजनैतिक पार्टी,सामाजिक कार्यकर्ता समेत शांति समिति सदस्य एंव दोनों समुदाय के लोग शामिल हुएअयोध्या में श्रीराम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा सह उदघाटन कार्यक्रम को लेकर विधि एंव शांति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई तथा शांति व्यवस्था मे खलल डालने की कोशिश पर थाने को सूचित करने और नशे की खेती करने पर थाने को सूचित करने का आग्रह किया गया साथ ही सामाजिक सदभावना को भड़काने भ्रामक खबर फैैलाेने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात बताई गई। इस मौके पर थाने मे अवर निरीक्षक परमानन्द मेहरा,सहायक निरीक्षक आदित्य तिर्की,सलैया पंचायत के मुखिया मनोज पासवान,जोरी मुखिया शमशाद आलम,नारायण साव,डाॅ आरिफ आलम,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,प्रखंड उप प्रमुख राहुल गुप्ता एंव अन्य गण्यमान्य व समुदाय के लोग शामिल हुए।
स्कूलों में हो रहे हैं मनमानी शिक्षा विभाग मौन.... अब स्कूल में ही कोचिंग संस्थान खोल लिए है कई सरकारी शिक्षक, स्कूल में ही पढ़ाते हैं कोचिंग,बेपरवाह है शिक्षा विभाग के प्रभारी। हंटरगंज प्रखण्ड के पाण्डेयपुरा पंचायत में आज कल विद्यायल में हो रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षको के मनमानी से अभिवाक परेशान हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विधि व्यवस्था पर अपने विचार साझा करते हुए बताया। समस्या ये चल रहा है कि बच्चों के साथ साथ पहले शिक्षकों को सुधरना होगा,पहला मामला सूत्रों के मुताबिक़ प्रखंड मे पंचायत के कई ऐसे विद्यालय हैं जहां कुछ ऐसे शिक्षक है कि स्कूल में एटेंड्स बना कर दिन भर गायब रहते हैं, फिर टाइम पर स्कूल आ कर एटेंडेस बना लेते है, यानी दिन भर शिक्षक गायब रहते हैं। दूसरा मामला स्कूल में प्रभारी कि मनमानी का है परीक्षा के समय प्रेटिकल के समय रुपए वसूले जाते है, जो बच्चे नही देते हैं उनको कम नंबर देने के लिए डराया जाता है। तीसरा मामला है की प्रधानाध्यापक प्रभारी कमिशन कमाने के चक्कर में अब स्कूल में ही बिकवा रहे हैं प्रेटिकल कापी पुस्तिका। चौथा मामला है की कुछ शिक्षक जिले में पांच साल से अधिक एक ही जगह टिके हुए हैं शिक्षकों का नही हुआ है तबादला। पांचवा मामला जो सबसे बङा मामला है, कि कई पंचायत में शिक्षको कमी है, बच्चे तो उपस्थिति होते हैं, लेकीन कई जगह विषय के शिक्षक नही है, स्कूल में और शिक्षक कि बहाली कि जरूरत है l छठे मामले मे स्कूल में ही कई सरकारी शिक्षक कोचिंग खोल लिए है, ये सब मामला प्रभारी के मनमानी के कारण हो रहा है, बच्चो के साथ साथ शिक्षको का भी यूनिफार्म होना चाहिए.... विद्यालय प्रबंधन बच्चों पे नियम बनाती है की हर बच्चा यूनिफार्म मे आये वही शिक्षक कैजुअल कपड़े ,फैशनेबल कपड़े पहने शिक्षक को देख के ऐसा लगता है की पढ़ाने नही फैशन शो मे शामिल होने आये है ,किसी की दाढ़ी बड़ी है तो किसी ने अनोखा हेयरकट रख रखा है।सारी नियम कानून वाली माला बस बच्चों के गले मे है। शिक्षक का जिस प्रकार का गरिमामयी पद है सरकार को उनके लिए भी एक यूनिफार्म की घोषणा करना चाहिए ताकि विद्यालय विद्यालय जैसा दिखे ना की फैशन शो के अखाड़े जैसा। ऐसे और भी बहुत सारे मामले है जो अधिकारी एवं अभिवावक को ध्यान देनी चाहिए, हालाकि बहुत ऐसे भी शिक्षक है जो विधालय को पूरी ईमानदारी पूर्वक स्कूल में बच्चों को बढ़ाई विकास के बारे में ध्यान दे रहे हैं, जो भी शिक्षक शिक्षा में लापरवाही मनमानी तरीके से कर रहे हैं ऐसे मामले में शिक्षा विभाग को ध्यान देनी चाहीए,ताकि शिक्षा कि व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो सके।
चतरा जिला के प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शिजुआ मे देवी मंडप से अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम शोभा यात्रा के साथ निकाला गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में चतरा के लोकप्रिय माननीय पूर्व विधायक श्री जनार्दन पासवान जी शामिल हुए और उन्होनें सभी घरों में जाकर सभी राम भक्तों को आमंत्रित किया एवं आने वाले 22 जनवरी तक सभी सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से कहा कि सभी घरों एवं मन्दिर को दीपावली की तरह सजाये और उत्सव मनाए,इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण जनता शामिल रहे।
सामाजिक समरस्ता बिगाड़ने के उद्देश्य से अपुष्ट एवं भ्रामक खबर फैलानेवालो पर होगी कार्रवाई। चतरा जिले में विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड करना अब उपद्रवियों के उपर पड़ेगा भारी। सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन बनाई है पैनी नजर। वाट्सअप ग्रुप में भ्रामक खबर के प्रकाशन पर एडमिन पर भी होगी कार्रवाई। उपायुक्त अबू इमरान व पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से प्रेस के माध्यम से आग्रह किया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म यथा ट्विटर, फेसबुक, यूट्युब आदि चैनलों पर यदि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक खबर फैलाई जाती है तो उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। विधि व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने जिले के सभी बुद्धिजीवी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि विधि व्यवस्था संधारण एवं कानून व्यवस्था का पालन कराने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जिले में विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड करना़, कानून को हाथ मे लेना, अपुष्ट एवं भ्रामक खबर फैलानेवालों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सख्त हैं । जिले में किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक खबर, विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड़, कानून को हाथ में लेंगे तो जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अगर किसी भी उपद्रवियों द्वारा कानून व्यवस्था व विधि व्यवस्था को विगाड़ने की तैयारी की जा रही है तो इसकी जानकारी अविलम्ब जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को दे। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन उपद्रवियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुरी तरह से तैयार है।
हंटरगंज(चतरा)कटैया पंचायत के ग्राम घंघरी मे देवी मण्डप प्रांगण मे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के उपलक्ष्य पर श्रीराम दीपोत्सव दीपावली सह मंदिर सजावट व प्रसाद वितरण को लेकर एक बैठक आयोजित हुई,जिसमे 22 जनवरी से पहले तक घर घर भगवा ध्वज लगाने,मंदिर सजाने और प्रसाद वितरण का निर्णय लिया गया। ग्राम अन्तर्गत सभी मंदिरों मे सजावट व दीपोत्सव के साथ प्रसाद वितरण का आयोजन भी रखा गया है। इस अवसर पर महिला प्रमुख श्रीमति गायत्री देेवी,जितेन्द्र रजक ,देवदर्शी मग्न,प्रिंस आर्ट, छोटु विश्वकर्मा ,धर्मेन्द्र केशरी,मृत्युंजय सिंह,मुुखिया नरेश प्रसाद, संतोष गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित हुए।
पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा राम जानकी मंदिर परिसर में राम जानकी मंदिर पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को बचरा राम-जानकी मंदिर में भव्य पूजा अर्चना करने, 1100 दीप जलाकर मंदिर को दीया की रौशनी से जगमग करने और विशाल भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में उपस्थित मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने कहा कि पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में भगवान श्रीराम और माता जानकी की एक मात्र मंदिर है, इसलिए अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशी में पिपरवार क्षेत्र बचरा राम जानकी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करना बहुत ही जरूरी है। रामभक्त श्रद्धालुओं ने कहा कि 22 जनवरी का एतिहासिक दिन युगों युगों तक याद किया जाता रहेगा। इस बैठक में मंदिर के पुजारी विकास कुमार पाठक, उमेश कुमार सिंह, हिप्पी सिंह, संजय कुमार ठाकुर, राजकुमार सिंह, ललन महतो, प्रमोद प्रजापति, राजेश कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया। सिर्फ पेटो पंचायत में ही लगभग चार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात विधायक अंबा प्रसाद द्वारा दी गई। इस दौरान विधायक ने डीएमएफटी मद से केरेडारी बड़की पोखर के समीप स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की लगभग 16 लाख की लागत से होने वाली चार दीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास, लगभग 88 लाख की लागत से होने वाले पेटो में मध्य विद्यालय पेटो के उन्नयन हेतु विविध कार्य का शिलान्यास, बेला पेटो में लगभग 5 लाख की लागत से हुई मदरसा की चारदीवारी का उद्घाटन, 1 करोड़ 47 लाख की लागत से पेटो एवं कराली पंचायत के ग्राम बेला पेटो में बशीर चौक से भुवनेश्वर राम के घर होते हुए पटीटांड़ तक पीसीसी पथ निर्माण, 73 लाख की लागत से ग्राम बेला पेटो में पीपल चौक से मध्य विद्यालय होते हुए मधु साव के घर तक पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला विधिवत नारियल फोड़कर व शिलापट का अनावरण करके स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा रखी गई। विधायक सुश्री अंबा प्रसाद का इस दौरान ढोल बाजा के साथ एवं फूलमाला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद के साथ प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, जिला परिषद सदस्य उत्तरी गीता देवी एवं दक्षिणी अनीता सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया जितनी देवी, दिनेश साव, चंदन गुप्ता, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे, विनोदानंद तिवारी, शकुंती देवी, दिगंबर साव, पूर्व मुखिया तपेश्वर साव, राजेंद्र गुप्ता चिंतामण साव, रूपेश कुमार,अर्जुन साव, महेंद्र रजक, जागेश्वर साव, संजय साव,राजेंद्र प्रजापति,अनिल तिवारी, मनोज सिंह, कुलदीप तिवारी, पूनम देवी, चंद्रिका रजक, अनीता देवी, साजन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
चतरा जिला मुख्यालय के गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री श्री राम पाण्डेय जी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री प्रकाश नारायण तिवारी जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री अचल जी जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप गुप्ता जी श्री दीपक जी उपस्थित रहे। पिछले 4 दिसंबर से सदस्यता अभियान में लगे हुए सभी प्रखंडों के प्रमुख व जिला पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए श्री ब्रह्मदेव यादव जी, दिलीप जी, मनोज जी, रविंद्र जी, भेखलाल जी एवं 114 गांव से आए हुए किसान इस बैठक में उपस्थित हुए। इस उपलक्ष में प्रदेश संगठन मंत्री श्री अचल जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम संगठित और मजबूत होंगे तभी लोग या सरकार हमारी बातों को गंभीरतापूर्वक लगी। किसानों को क्या चाहिए? बिज, पानी और बिजली लेकिन सरकार इन सभी मूलभूत सुविधाओं को भी नहीं मुहैया करा पाती है। आज के इस कमर तोड़ महंगाई में किसानों को खुद महंगी खाद, बीजों को खरीदना पड़ता है जिससे लागत मूल भी किसान भाइयों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों का गुजारा कैसे होगा? जो किसान पूरी दुनिया का पेट पलते हैं वह अपना जीवन यापन कैसे करेंगे? इस पर सरकार को गंभीरता से सोचना पड़ेगा। हम अपनी बातों को सरकार की समझ तभी रख सकते है जब हम संगठित और मजबूत होंगे, इसलिए आप सभी अधिक से अधिक लोगों को भारतीय किसान संघ में जोड़ने का काम करें। जिला मंत्री श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि अभी तक जितने गांव से संपर्क हम सभी का नहीं हो पाया है पूरे जिले के हर प्रखंड, पंचायत एवं गांवों में हम प्रयास करेंगे की 3 मार्च तक पहुंच सके और सदस्यता अभियान को आगे चलाया जाएगा ताकि हम सभी को भारतीय किसान में जोड़ सके। ताकि हम किसानों की समस्याओं को निदान करने हेतु केंद्र व राज्य सरकार तक समस्याओं को पहुंचा सके जिससे किसान सुदृढ़ हा और समृद्ध होगा, किसी से ऋण लेने की आवश्यकता ना पड़े ऋण के बोझ के कारण फांसी लगाकर प्राण ना त्यागना पड़े। और सभी खुशहाल जीवन जिएं।
