भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पुरे देश मे अभी राम राज्य भगवा मय वातावरण बना हुआ है। लगातार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की घोषणा के बाद से कार्यक्रम आयोजित, बैठकें,अक्षत आमंत्रण, मंदिर सजावट पुरे सनातन संस्कृति के भक्तों मे खुशी और उमंग की लहर है।
आज चतरा जिले के जोरी प्रखंड के सभी 8 पंचायतों में प्रखंड के रामभक्तों द्वारा सैंकड़ों मोटरसाइकिल द्वारा श्री राम बाईक यात्रा निकालकर भ्रमण किया गया। यह यात्रा जोरी बानसिंह देवी मंडप से प्रारंभ होकर काली मंदिर ,छोटकी जोरी ,धनगिरी,पहारपुरा ,सलैया , धोबे, डंडई, दंतार,पैनी ,केतारीबार, कटैया, घंघरी, बांदू, कर्मा, लिचरी, सरदम,रक्सी,फुलवरिया, होसिल, करैलीबार होते हुए जोरी में संपन्न हुई । इस बाइक यात्रा के साथ सभी रामभक्त जय श्री राम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे ,साथ ही सभी मंदिरों में दीपक भी प्रदान किया गया। सभी रामभक्तों के लिए दंतार के सहृदय कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री राम खिचड़ी की जोरदार व्यवस्था की गई । आज के इस बाइक यात्रा से सभी 8 पंचायत के छोटे बड़े गांवों में अभूतपूर्व जनजागरण हुआ ,जिससे कल अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर इस सम्पूर्ण क्षेत्र में एक चिरस्मरणीय उल्लास का वातावरण होगा ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हंटरगंज प्रखण्ड के सभी पंचायतों में राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष और सचेतक का चुनाव हुआ संपन्न
चतरा विधान सभा के राजद विधायक सह सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के निर्देशानुसार राजद के वरिष्ठ नेता सह मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव ने एक माह से अधिक समय तक कड़ी मेहनत कर हंटरगंज प्रखण्ड के अठाईस पंचायतों में राजद को सशक्त और मजबूत बनाने को लेकर पंचायत अध्यक्षों और पंचायत सचेतकों का शांति पूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने में सफल रहे। चुने गए पंचायत अध्यक्षों और सचेतकों में पांडेपरा पंचायत के अध्यक्ष शिवभजन दास और सचेतक अशोक मिस्त्री, गेंजाना पंचायत के राजकुमार यादव,चकला पंचायत के अध्यक्ष शिव लाल यादव और सचेतक रघु यादव,बलूरी पंचायत के अध्यक्ष सुखी भारती और सचेतक मुकेश चंद्रवंशी, नवाडीह पनारी पंचायत के अध्यक्ष ईश्वर चौधरी और सचेतक राजेश यादव, जबड़ा पंचायत के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव और सचेतक राजेश यादव मीरपुर पंचायत के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव और सचेतक शालिग्राम यादव,औरू पंचायत के अध्यक्ष रवि कुमार मेहता और सचेतक संदीप यादव लेंजवा पंचायत के अध्यक्ष विजय यादव और सचेतक दुर्गेश यादव,नवाडीह पंचायत के अध्यक्ष पंकज कुमार यादव और सचेतक मो इम्तियाज,पैनी कलां पंचायत के अध्यक्ष टून यादव और सचेतक राजिव कुमार यादव,डुमरी कलां पंचायत पंचायत के अध्यक्ष पिंटू यादव और सचेतक मो गुलजार,उरैली पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र यादव और सचेतक सर्जन यादव, गोसाईडिह पंचायत के अध्यक्ष दिलीप यादव और सचेतक संजीत कुमार सिंह,सलैया पंचायत के अध्यक्ष निर्मल यादव और सचेतक अरुण कुमार यादव कोबना पंचायत के पिंटू कुमार सिंह और सचेतक राज विनोद रवि, केदली कलां पंचायत के अध्यक्ष मो साहेब अली और सचेतक मुकेश कुमार यादव,खूंटी केवाल पंचायत के अध्यक्ष सरजू भारती और सचेतक संदीप कुमार प्रजापति,जोरी कलां पंचायत के अध्यक्ष मो आकिब और सचेतक अब्दुल बारिक उर्फ जुगनू, दन्तार पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और सचेतक एजाजुल अंसारी, तरवागड़ा पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन यादव और सचेतक देव धारी यादव, तीलहेत पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव और सचेतक राजू भारती,जोलडिहा पंचायत के अध्यक्ष विजय यादव और सचेतक शंकर यादव,गेरुआ पंचायत के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और सचेतक देवदीप कुमार दांगी,कटैया पंचायत के मो ताहिर आलम और सचेतक प्रभु यादव,करमा पंचायत के अध्यक्ष ललित यादव और सचेतक अनिल यादव,करैली बार पंचायत के अध्यक्ष लखन भुइयां और सचेतक मिथलेश कुमार यादव,डाहा पंचायत के अध्यक्ष सूबेदार यादव और सचेतक उपेंद्र यादव को चैनित किया गया है।नियुक्ति उपरांत सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्षों और सचेतकों को पंचायत में राजद को सशक्त बनाने की जिम्मावरी दी गई है।साथ ही बूथ स्तर पर कमिटी बनाने की जवाबदही दी गई है।कहा गया है कि यूथ का ही बूथ और उसे से ही राजद सुप्रीमो लालू यादव का मिशन सफल का संदेश दिया गया है।
चतरा के राजद विधायक सह सूबे के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता के सौजन्य से हंटरगंज प्रखण्ड के पंचायत पांडेपुरा के ग्राम करमा में सौ केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।उस ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव,मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव,जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। राजद के उक्त नेताओं ने भ्रमण के दौरान कई निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।निरीक्षण के उपरांत नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मंत्री के कार्यकाल में विकास के कार्य हो रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों को प्रखण्ड मुख्यालय से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।आवश्कता अनुसार पुल पुलिया का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है।किसानों के लिए आहार, नहर, तालाबो का जीर्णोधार किया जा रहा है।जिस से किसानों के चेहरे पर खुशी आएगी।आम आवाम के लिए बिजली मुहैया कराई जा रही है और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए।
चतरा के स्थानीय विधायक सह सुबे के लोकप्रिय श्रम नियोजन मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी आज राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय राँची में राज्य कार्यकारणी की बैठक में शामिल हुवे। बैठक मे राष्ट्रीय जनता दल के नेेताओं को बुथ मजबूत और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का पाठ पढ़ाया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव जी झारखंड राजद प्रभारी श्री जयप्रकाश नारायण यादव प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष प्रसाद यादव,गौतम सागर राणा एवं कई गन्यमान लोग मौजूद रहे।
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक इटखोरी थाना परिसर में कई गई। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय केदार राम पुलिस इंस्पेक्टर मनोहर करमाली, थाना प्रभारी विनोद कुमार, अंचल अधिकारी राम विनय शर्मा, जिला परिषद सदस्या सरिता देवी समेत थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चतरा केदार राम ने कहा की 22 जनवरी को प्रखण्ड भर में जहां भी जुलूस आदि निकाला जाए इस दौरान शांति सामाजिक सौहार्द और सद्भावना बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने परिसर में उपस्थित पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में योगदान देने का अनुरोध किया । इंस्पेक्टर मनोहर करमाली ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया की जुलूस के दौरान शांति बनाए रखना हम सब का दायित्व बनता है।थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों से जुलूस की संभावना है। उन क्षेत्रों में सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि शांति और सुव्यवस्था को कायम रखते हुए इस कार्यक्रम को संपन्न करें। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक मैसेज ना करें इस बात की भी सख्त हिदायत दी गई। मौके पर मृत्युंजय कुमार सिंह, देव कुमार सिंह, निरंजन सिंह, दिलीप साहू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
इटखोरी प्रखण्ड के तमाम राम भक्तों के घर घर जाकर संकट मोचन सेवा समिति के सदस्यों ने अक्षत व निमंत्रण कार्ड सुपुर्द कर 22 जनवरी को भगवान श्री राम के अयोध्या के नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पुराना अखाड़ा कृषि फोर्म इटखोरी स्थित नव निर्मित संकट मोचन मन्दिर पहुंच शोभा यात्रा में महिला पुरुष शामिल होने का निमंत्रण दिया। सेवा समिति के सदस्यों ने यह आमंत्रण ढोल बजाकर जयप्रकाश नगर से लेकर पूरे इटखोरी बाजार में शनिवार अहले सुबह को दिया। इस दौरान साथ ही समिति के सदस्यों ने अपने घरों के बाहर स्वच्छता चलाने व 21 व 22 जनवरी को अपने अपने घरों में दीपोत्सव करने को कहा ।समिति सदस्य लखन राम ने कहा कि 22 जनवरी को इटखोरी वासी पैदल शोभा यात्रा के दौरान गाजे बाजे के साथ कृषि फॉर्म से भद्रकाली मन्दिर तक जाएंगे। साथ ही इस दौरान 12 घण्टे का हरि कीर्तन का आयोजन होगा। साथ ही भब्य भंडारा का आयोजन समिति सदस्यों द्वारा किया जाएगा। शाम को महाआरती का आयोजन होगा। मौके पर इंद्रदेव केशरी, लखन राम ,जय कुमार सिंह ,बिजय कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह ,सतीश केशरी ,ओमप्रकाश केशरी ,रवि केशरी ,कैलाश केशरी ,सुधीर राय समेत अन्य का नाम शामिल है।
उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में स्पर्श -कुष्ट जागरूकता अभियान -2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास भवन के सभागार में बैठक की गई । बैठक में उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन से स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान की रुपरेखा के बारे जानकारी लिया। सिविल सर्जन ने बताया कि महात्मा गाँधीजी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से 13 फरवरी 2024 तक स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कुष्ट के लक्षण एवं ईलाज के बारे में जानकारी दिया जाएगा। उन्होंने बताया इस वर्ष कुष्ट जागरूकता अभियान का थीम "कलंक को समाप्त करना गरिमा को अपनाना" रखा गया है । उन्होंने बताया कुष्ट रोग छूने से नहीं फैलता है। एमडीटी दवा के सेवन से कुष्ट रोग का ईलाज संभव है। उन्होंने बताया कुष्ट रोग के निम्नलिखित लक्षण जो इस प्रकार हैंl त्वचा में बदरंग दाग जिसमें पूर्णतः सुन्नपन या हल्का सुन्नपन्न हो सकता है l किसी चीज को उठाने या पकड़ने में कठिनाई होना,कमीज का बटन लगाने में कठिनाई,हाथ की उंगलियों या पैर के अंगूठे मेंचेहरा चमकदार या तेलिया दिखाई दे ,त्वचा में गठान दिखाई दे,कान के किनारे मोटापन एवं गठान/ चेहरे में गठान,आँख का फलक बंद करने में कठिनाई हो या आँख से पानी आये,भौं का झड़ जाना,नाक का दब जाना,कोहनी या घुटना में दर्द या झुनझूनी, ठंडा या गर्म महसूस नहीं होना , हथेली में सून्नपन झुनझूनी, हाथ/पाँव में झुनझूनी ,हाथ/पाँव में दर्दरहित घाव होना या जलने का एहसास ना होना, हाथ/पाँव की उँगलियों का मुड़ जाना,चलते समय चप्पल का अपने आप निकल जाना, पंजा को ऊपर नहीं उठा पाना /कलाई का झूल जाना उन्होंने कहा इनमें से कोई एक या अधिक लक्षण हो तो उसे छुपाये नहीं अविलम्ब नजदीकी अस्पताल में जाँच के लिए जायें । स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान के तहत पंचायत स्तर पर ग्राम सभा में मुखिया के द्वारा, आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा तथा विद्यालय स्तर पर शिक्षकों के द्वारा कुष्ट रोग से सम्बंधित सन्देश पढ़ कर कुष्ट रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा कुष्ट निवारण हेतु अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा दिलायी जाएगी। इसके अलावा पोस्टर बैनर, समाचार पत्र, सोशल मीडिया इत्यादि के द्वारा भी लोगों को कुष्ट रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा । बैठक में डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीश प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मनीष लाल, डब्लू एच ओ के एस एम ओ डॉक्टर दीपक, डीआरसीएचओ डॉक्टर एल आर पाठक,फिजियो थेरेपिस्ट डॉक्टर आशीष पाठक, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर उत्तम समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
