हमारे देश में हर एक दिन की अपनी खास बात और महत्व है। जहां एक दिन किसी दिन को हम किसी की जयंती के रूप में मनाते हैं, तो किसी दिन को बेहद ही खुशी से। इसी कड़ी में 24 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है।इस दिन पंचायतो में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जो पंचायत की उपलब्धियों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में उनके योगदान को उजागर करते हैं। यह दिन 17 जून 1992 को संविधान में 73वें संशोधन के पारित होने और 24 अप्रैल 1993 को कानून लागू होने की याद में मनाया जाता है। पंचायती राज व्यवस्था का जनक लॉर्ड रिपन को माना जाता है अगर देश में किसी गांव में कोई दिक्कत है या उस गांव की हालत खराब है, तो उस गांव की इस समस्या को दूर करने और उसे सशक्त एवं विकसित बनाने के लिए ग्राम पंचायत ही उचित कदम उठाती है। तो आइये दोस्तों ,इस राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर हम सभी पंचायत के नियमों का पालन करे और पंचायती राज व्यवस्था का हिस्सा बन कर पंचायत के विकास में योगदान दे । मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की और से आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हंटरगंज प्रखंड के उरैली पंचायत अंतर्गत डुमरिया एवं उरैली गांव में गुरुवार को नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन का विधिवत उद्घाटन पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य रीता देवी ,उप मुखिया विवेक कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह तथा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका शांति देवी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी, शांति देवी ,मंजू देवी ,संध्या देवी, पिंकी देवी तथा ग्रामीण अजीत कुमार ,वार्ड सदस्य पंकज कुमार सिंह एवं स्वयं सेवक राजू पासवान तथा रोजगार सेवक अनूप समदर्शी मौके पर उपस्थित थें।

हंटरगंज प्रखंड के खूंटी केवाल खुर्द पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव एवं संचालन मुखिया प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह के द्वारा किया जा रहा था। बैठक मै खुट्टी केवल खुर्द मुखिया बृज किशोर सिंह उर्फ बिरजू सिंह पर कुछ असामजिक तत्वों के द्वारा भोली भाली जनता को गुमराह कर उनके विरुद्ध ग्रामीणों को उकसा कर उनके खिलाफ नारे लगवाए गए। इतना ही नहीं गाली गलौज भी किया गया। इसी संगीन मामले को लेकर अचानक बैठक आहूत की गई। आसामाजिक तत्व के द्वारा किए गए इस हरकत का घोर निंदा किया गया और मुखिया बृज किशोर सिंह के द्वारा थाना में आधा दर्जन आसामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है। वहीं मुखिया के द्वारा बताया गया कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ को लेकर बेव जह जन प्रतिनिधि को परिषान करने की गंदी साजिश की जा रही है। दिए गए आवेदन पर पुलिस अगर कानूनी कारवाई नही करती है तो मुखिया संघ गोल बंद होकर बड़े पैमाने आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।वहीं ऊरैली मुखिया संजय सिंह के द्वारा एक आवेदन बीडीओ को दिया गया है जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया। जिसको जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है। बैठक में मुखिया जोगिंदर यादव, बाबू नंद पासवान ,बबलू मेहता, संजय सिंह, मनोज पासवान, मदन चौधरी, बृज किशोर सिंह, मो शमशाद, मुखिया प्रतिनिधि में दिलीप दास, प्रभु भुईया,राम यादव उपस्थित थे।

चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड कार्यालय अंतर्गत मुखिया संघ ने धरना प्रदर्शन किया मुखिया संघ ने राज्यपाल के नाम बिडिओ विनय कुमार को ज्ञापन सोपा है जिसमें अबूआ आवास को लेकर ग्राम सभा में चयनित लाभुकों के आधार पर लाभुकों का चयन किया जाना, छूटे हुए योग्य लाभुकों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया जाना तथा मुखिया का नाम शिलापट में अंकित किए जाने को लेकर साथ ही मनरेगा योजना में मजदूरों का ससमय मजदूरी भुगतान को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन बिडिओ विनय कुमार को सौपा है जिसका नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार महतो ने किया।

सिमरिया प्रखंड के पंचायत स्वयंसेवको का बैठक किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष युगल किशोर प्रसाद उपश्थित थे। बैठक मे पुरानी कमिटी को भंग कर नये कमिटी का गठन किया गया।

Transcript Unavailable.

चतरा विधान सभा के राजद विधायक सह सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के निर्देशानुसार राजद के वरिष्ठ नेता सह मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव ने एक माह से अधिक समय तक कड़ी मेहनत कर हंटरगंज प्रखण्ड के अठाईस पंचायतों में राजद को सशक्त और मजबूत बनाने को लेकर पंचायत अध्यक्षों और पंचायत सचेतकों का शांति पूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने में सफल रहे। चुने गए पंचायत अध्यक्षों और सचेतकों में पांडेपरा पंचायत के अध्यक्ष शिवभजन दास और सचेतक अशोक मिस्त्री, गेंजाना पंचायत के राजकुमार यादव,चकला पंचायत के अध्यक्ष शिव लाल यादव और सचेतक रघु यादव,बलूरी पंचायत के अध्यक्ष सुखी भारती और सचेतक मुकेश चंद्रवंशी, नवाडीह पनारी पंचायत के अध्यक्ष ईश्वर चौधरी और सचेतक राजेश यादव, जबड़ा पंचायत के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव और सचेतक राजेश यादव मीरपुर पंचायत के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव और सचेतक शालिग्राम यादव,औरू पंचायत के अध्यक्ष रवि कुमार मेहता और सचेतक संदीप यादव लेंजवा पंचायत के अध्यक्ष विजय यादव और सचेतक दुर्गेश यादव,नवाडीह पंचायत के अध्यक्ष पंकज कुमार यादव और सचेतक मो इम्तियाज,पैनी कलां पंचायत के अध्यक्ष टून यादव और सचेतक राजिव कुमार यादव,डुमरी कलां पंचायत पंचायत के अध्यक्ष पिंटू यादव और सचेतक मो गुलजार,उरैली पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र यादव और सचेतक सर्जन यादव, गोसाईडिह पंचायत के अध्यक्ष दिलीप यादव और सचेतक संजीत कुमार सिंह,सलैया पंचायत के अध्यक्ष निर्मल यादव और सचेतक अरुण कुमार यादव कोबना पंचायत के पिंटू कुमार सिंह और सचेतक राज विनोद रवि, केदली कलां पंचायत के अध्यक्ष मो साहेब अली और सचेतक मुकेश कुमार यादव,खूंटी केवाल पंचायत के अध्यक्ष सरजू भारती और सचेतक संदीप कुमार प्रजापति,जोरी कलां पंचायत के अध्यक्ष मो आकिब और सचेतक अब्दुल बारिक उर्फ जुगनू, दन्तार पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और सचेतक एजाजुल अंसारी, तरवागड़ा पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन यादव और सचेतक देव धारी यादव, तीलहेत पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव और सचेतक राजू भारती,जोलडिहा पंचायत के अध्यक्ष विजय यादव और सचेतक शंकर यादव,गेरुआ पंचायत के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और सचेतक देवदीप कुमार दांगी,कटैया पंचायत के मो ताहिर आलम और सचेतक प्रभु यादव,करमा पंचायत के अध्यक्ष ललित यादव और सचेतक अनिल यादव,करैली बार पंचायत के अध्यक्ष लखन भुइयां और सचेतक मिथलेश कुमार यादव,डाहा पंचायत के अध्यक्ष सूबेदार यादव और सचेतक उपेंद्र यादव को चैनित किया गया है।नियुक्ति उपरांत सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्षों और सचेतकों को पंचायत में राजद को सशक्त बनाने की जिम्मावरी दी गई है।साथ ही बूथ स्तर पर कमिटी बनाने की जवाबदही दी गई है।कहा गया है कि यूथ का ही बूथ और उसे से ही राजद सुप्रीमो लालू यादव का मिशन सफल का संदेश दिया गया है।