पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। धान विक्रय केन्द्र नहीं होने के कारण पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 6 पंचायत के किसानों को धान विक्रय करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका फायदा उठाते हुए व्यापारी खेत खलिहान में पहुंचकर औने-पौने दाम में किसान से धान की खरीदी कर रहे हैं। धान क्रय केंद्र खोलने को लेकर पिपरवार क्षेत्र के किसानों के द्वारा कई बार जिला प्रशासन से मांग की गई लेकिन अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है।

घने कुहरे के ठंढ ने मचाई तबाही

चतरा जिले में विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड करना़, कानून को हाथ मे लेना,अपुष्ट एवं भ्रामक खबर फैलानेवालों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन इन दिनों सख्त नजर आ रही है।जिले में किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक खबर,विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड़, कानून को हाथ में लेने वालों को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेट फार्म यथा ट्विटर,फेसबुक,यूट्युब आदि चैनलों पर यदि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक खबर फैलाई जाती है तो उसपर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। विधि व्यवस्था को लेकर डीसी ने जिले के सभी बुद्धिजीवी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि विधि व्यवस्था संधारण एवं कानून व्यवस्था का पालन कराने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अगर किसी भी उपद्रवियों द्वारा कानूनी व्यवस्था तथा विधि व्यवस्था को विगाड़ने की तैयारी की जा रही है तो इसकी जानकारी अविलम्ब जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को दिया जाय। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन उपद्रवियों के उपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुरी तरह से तैयार है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी,2024 तक जिला में एक माह तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभ आरंभ डीसी अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। डीसी ने कहा यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही पूरे माह भर संचालित जागरूकता अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक व आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जायेगा। परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा एवं होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। इस मौके पर एसपी राकेश रंजन,डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता, डीटीओ इंद्र कुमार सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे।

चतरा के विधायक सह श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता के सौजन्य से हंटरगंज प्रखण्ड के पंचायत पांडेपुरा के ग्राम करमा में सौ केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।उस ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव,मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव,जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान एवं प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। राजद के उक्त नेताओं ने भ्रमण के दौरान कई निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।निरीक्षण के उपरांत नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मंत्री के कार्यकाल में विकास का कार्य हो रहा है। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता क्षीतेश्वर यादव, बैजनाथ यादव,नंदलाल रविदास,पंचायत अध्यक्ष शिव भजन दास, पंचायत समिति सदस्य लखन दास,अरुण भारती सरजू मिस्त्री,राजेश भारती, जोगिंदर भारती, कमलेश दास के अतिरिक्त दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए झारखण्ड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19 जनवरी 2024 से दिनांक 25 जनवरी 2024 तक के लिये वर्ग – KG से वर्ग – 05 तक की कक्षायें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक संचालित होगी। वर्ग–06 से वर्ग–12 तक की कक्षायें पूर्वत् पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित होंगी। मध्याहन भोजन पूर्वत चालू रहेगा।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसे लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र व जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक को सभी विद्यालयो को सूचीत करते हुए आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया।

अधक्षता मुखिया द्वारा किया गया

अवैध रूप से बिलजी का इस्तेमाल करने वालों पर हुई कारवाई

Transcript Unavailable.

कानून व्यवस्था को बिगाड़ना वाले पर होगी कानूनी कार्रवाई