उत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती जिले से प्रदीप सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको शौचालय का दूसरी किश्त नही मिली है

उत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती जिले से विनोद कुमार चौबे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सड़क में पानी निकासी की सुविधा नही है। नाली निर्माण कार्य रुका हुआ है। नाली का निर्माण कार्य जल्द पूरा होना चाहिए

परसरामपुर ब्लॉक क्षेत्र के भदाना गांव में प्रधान द्वारा खड़ंजे की कार्य के लिए खुदाई कराया गया है लेकिन उसे अभी तक सही नहीं किया गया है।

बर्फीली पछुआ हवा से गलन बढ़ गया है।

सलटवा में मानक को दरकिनार कर बनाया जा रहा है भंडार गृह।

दुबौलिया थाना क्षेत्र में चोरों का अतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को स्कार्पियो सवार तीन महिलाओं ने घर के सामने बैठी महिला के घर में घुस कर पायल, झूमका, दो हजार नगद छिन कर चलता बने। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बंजरिया सूबी गांव निवासी लक्ष्मन राजभर की पत्नी अंकिता राजभर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे घर के सामने बैठी थी। कि घर के सामने सड़क पर एक स्कार्पियो रूकी जिस पर सवार तीन महिलाएं एवं गाड़ी चला रहा एक व्यक्ति नीचे उतर कर अंकिता के पास पहुंची। और कहा की लड़का पैदा हुआ कुछ दिया भी नहीं कहते हुए घर में घुस गई। पीछे से अंकिता अपने छोटे बच्चे को लेकर घर में पहुंची। महिलाओं ने अंकिता के पैर से पायल और कान का झूमका खोल लिया। और अंकिता से रूपये की मांग करने लगी, पास रखें बक्से को खोल कर ऊपर रखा दो हजार रुपए ले लिए अंकिता द्वारा विरोध करने पर बच्चे की कसम महिलाओं ने दिलाई। वही घर में रखा दो लीटर सरसों का तेल भी महिलाएं लेकर स्कार्पियो पर बैठ कर चलता बनी। महिला ने बताया की मैं जैसे ही घर के बाहर आ कर गौहार लगाई लेकिन गाड़ी सवार दुबौलिया के तरफ तेजी से निकल गये। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला से पूछ ताछ किया।

शासन ने निर्देश दिया था की एक जनवरी से कोई छुट्टा जानवर खुले में नहीं घुसने पायेगा। लेकिन अभियान चलाने के बाद खेतों से लेकर खलिहान तक छुट्टा जानवर खुले में घुम रहे हैं।

महिला ग्राम प्रधान की पिटाई

दीवार जोड़कर रास्ता रोकने का आरोप