उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से प्रियंका ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि गर्मी से निजात मिला ही नहीं था कि गाँव की बिजली ख़राब हो गई। बस्ती जिले के ब्लॉक सावंहाट के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा करातधारा में आज सुबह बिजली गुल हो गई है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि प्रचंड गर्मी पड़ने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है सूरज से आग निकल रही है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से विजय पाल चौधरी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि चार ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान ने शनिवार को मतदान के दिन मनरेगा मजदूरों की हाज़री लगाकर मास्टर रूल जारी रखा।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बस्ती जिले में चुनाव के दौरान प्रधानों ने मतदान को प्रभावित किया। चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए अपील करने के बाद प्रधानों के कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है । लगभग दस से पंद्रह हजार लोगों ने मतदान नहीं किया।ज़िला में मनरेगा फर्जीवाड़ा बना जाँच का विषय । मनरेगा की गलत हज़ारी लगाई गई

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द श्रीवास्तव , मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि हमारे समाज में पितृ सत्ता इतना हावी है कि महिलाओं को उनका अधियकर नहीं दिला पाते है। इस मसले में राजनीतिक मुद्दा भी सामंने आता है। महिलाओं का असली पहचान देने का सुधार बहुत कम है। महिलाओं को उनके सम्मान के बारे में उन्हें भी जागरूक करना होगा क्योंकि महिलाएं खुद को गुम मानती है ।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली , मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाऐ को अब भी उन्हें फलाने की माँ ,बेहेन ,पत्नी आदि के नाम से पहचाना जाता है। बड़ी आबादी में महिलाओं को उनके नाम से नहीं जाना जाता है। इसी कारण ही समाज में मॉर्डन दिखने की कोशिश करते है। महिलाएं भी आप अपनी पहचान और संस्कृति खो रही है। महिलाओं का सांस्कृतिक पहनावा भी गुम होता जा रहा है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि शनिवार को बादल छाए रहने के बाद भी उमस भरी गर्मी रही। इससे मतदाता काफी परेशान रहे

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि रुधौली प्रखंड जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवार के लिए मनरेगा एक अच्छा विकल्प था जिसमे लोगों को रोजगार मिले। लेकिन इस क्षेत्र में मनरेगा में श्रमिकों से काम न लेकर मशीनों से करवाया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि शाओघाट विकासखंड अंतर्गत गाँव में सड़कों की खुदाई कर पाइप डालने का कार्य चल रहा है। लेकिन कई जगह सड़कों को खोद कर छोड़ दिया गया है जिससे आनेजाने लोगों को दिक्कत हो रही है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रखंड साव घाट के गाँव में सड़क बहुत ख़राब है। बरसात के मौसम में सड़क में पानी भरा रहता है