उत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवाददाता रमजान अली ने रुबी कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जैसे पुरुषों को जमीन जायदाद में हक मिलता है। वैसे ही महिलाओं को भी हिस्सा मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लोगों की सोच है कि जमीन बेटा ले जाएगा ,बेटी को कुछ नहीं देंगे। देंगे तो भी दहेज़ के रूप में कुछ सामान दे दिया जाएगा। जबकि असलियत में संपत्ति में बेटी का भी उतना ही हक़ है जितना बेटा का है। जब बहु ससुराल आती है तो वो वहाँ भी मेहनत से घर संभालती है।इसलिए जमीन में महिला का नाम होना एक अहसान नहीं इन्साफ है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि हमारे समाज में महिला का नाम राशन कार्ड आधार कार्ड पर होता है लेकिन जमीन के कागज़ों में नहीं होता है। जबकि कानून कहता है कि महिला को भी बराबर का भूमि का अधिकार है। अगर घर की जिम्मेदारी ,बच्चों की भविष्य की प्लानिंग खुद करती है तो अगर उनके नाम जमीन हो तो वो अच्छे से फैसला ले पाएगी। सारे मेहनत का काम महिला करती है लेकिन मुखिया हमेशा पुरुष को समझा जाता है। इस मानसिकता को बदलना चाहिए ताकि घर और मज़बूत बन सके
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 49 वर्षीय राकेश श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं के नाम जमीन होने से जमीन सुरक्षित होता है। पुरुष वर्ग में अधिकतर लोग नशाखोरी के कारण जमीन को इधर उधर कर देते है जिससे वो गरीबी में जीवन यापन करने को मज़बूर हो जाते है। लेकिन महिलाओं के नाम जमीन होने से ऐसा नहीं होता है। इस प्रकार वो अपने परिवार की आय बढ़ाने में योगदान देती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जब महिला के पास जमीन होती है तो उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। वो व्यापार शुरू कर सकती है , अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती है ,खेती संभाल कर सकती है। जहाँ महिलाओं के पास संपत्ति होता है वहाँ घरेलु हिंसा कम होता है। बच्चों का शिक्षा बेहतर होता है। इसलिए ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि महिलाओं को जमीन देने से हिस्सा कम हो जाएगा। बल्कि यह सोचना चाहिए कि घर का भविष्य मज़बूत होगा। जितना महिलाएँ सशक्त बनेगी उतना देश सशक्त बनेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लोग सोचते है कि घर बेटा संभाल लेगा। जमीन को लेकर महिलाओं पर विचार नहीं किया जाता है। अगर महिला के पास जमीन होता है तो वो आर्थिक रूप से मज़बूत हो पाती है। बेहतर निर्णय ले पाती है। अपने परिवार को सहयोग कर पाती है। अब कानून भी कहता है कि बेटा और बेटी को बराबर का हक़ है। बस जागरूकता फैलाने की ज़रुरत है। अब जब भी घर में विरासत की बात हो तो यह समझना ज़रूरी है कि बेटी भी घर का हिस्सा है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि अक्सर जमीन घर के पुरुषों के नाम होता है। पर जमीन में महिलाओं का उतना ही हक़ है जितना की पुरुषों का है। बेटी हो ,बहु हो ,जमीन पर उनका नाम लिखना एक कानूनी हक़ नहीं उनकी इज्जत का एहसास भी है। जब महिला के नाम जमीन होता है तो घर का फैसला ,बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो जाता है। जमीन पर नहीं सिर्फ किसान का नहीं किसान की बेटी का भी नाम होना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जैसे जैसे समाज बदल रहा है ,हर कोई प्रगति कर रहा है। उनके रहन सहन का तरीका ,सब कुछ बदल रहा है। लोग जागरूक हो रहे है ,लड़कियों को स्कूल भेजना चाहिए ,उन्हें नौकरी करना चाहिए। महिलाओं को उनके सपने पूरे करने के लिए समय दिया जा रहा है। लेकिन देखा जा रहा है कि हर कोई पढ़ाने लिखाने की बात कर रहा है पर जमीन में अधिकार देने की बात आये तो महिलाओं के बारे में विचार नहीं किया जाता है। उन्हें अलग महसूस कराया जाता है। इसलिए जमीनी अधिकार पर बात करना ज़रूरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि आज तक इन्होने नहीं सुना की परिवार वाले अपने मन से महिला को भूमि का अधिकार दिए है। महिलाएं भी इस पर कुछ कहती नहीं ताकि घर में शांति रहे। जबकि ये शांति की बात नहीं है ,ये महिलाओं की स्वाभिमान की बात है। अगर महिलाओं को जमीन उनकी मिलने लगेगी तो वो भी बेटों के बराबर महसूस करेंगी। उन्हें लगेगा कि उनकी भी उतनी ही अहमियत है जितना बेटों की है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लोगों को आवास और खेती के लिए जमीन चाहिए इस को लेकर सरकार को एक सर्वे करना चाहिए। क्यूंकि लोग अपनी बात रखने से डरते है
