उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से नीतू सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि अक्सर हम देखते है कि जो बच्चे दो से तीन माह के बीच के होते है वो माँ के चेहरे को पहचानना शुरू कर देते है। बच्चा अपने परिचित लोगों को आँख में देखता है। पेट के बल लेटाने पर बच्चा शिर उठाता है। कोई आवाज़ या फिर माँ की चूड़ी बजती है तो बच्चा उत्तेजित हो जाता है। बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए उसकी मालिश करना चाहिए। रंग बिरंगे खिलौना टांग देना चाहिए जिसको देख कर बच्चा खुश हो, हाथ पैर फेंके जिसके उसका एक्सरसाइज हो सके और उसका दिमाग तेज हो।
