उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से मोहम्मद इमरान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हैदर अली से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन महिला को अधिकार मिलने से परिवार में परेशानी होती है। महिलाएं अपना अधिकार ले कर पुरुषों को छोड़ कर चली जाती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से मोहम्मद इमरान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम सौरव से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। अधिकार मिलेगा तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी और खेती बाड़ी में उनका ज्यादा अधिकार होगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते है कि महिलाओं के नाम से जमीन होना चाहिए। अगर उनको जमीन मिलेगा तो भेद - भाव ख़त्म हो सकता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते है कि महिला को शिक्षा दिया जाना चाहिए। उन्हें शुद्ध भोजन देना चाहिए। समाज में जागरूकता लाना चाहिए। जब तक लोग शिक्षित नहीं होंगे लोगों को सही या गलत का पता नहीं चलेगा। धीरे - धीरे लोग शिक्षित होंगे तभी समाज में अपराध कम होंगी।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से डॉक्टर राम से बात कर रही है। ये कहते है कि महिलाओं पर भेदभाव रोकने के लिए महिलाओं को शिक्षित करना ज़रूरी है। समाज की कुरीति इसी से ख़त्म होगी। शिक्षित रहेंगी तो उन्हें न्याय भी मिलेगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि कुमार से हुई। रवि कुमार यह बताना चाहते है कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। महिला बहुत परिश्रम करती है। सभी तरह के कामों को महिला अच्छी तरह से करती है। महिलाओं का अलग ही पहचान रहा है। घर का काम करके ऑफिस का काम भी करती है , और अगर जमीन की बात की जाये तो जितना पुरुष का अधिकार होता है उतना ही महिलाओं को भी होना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शशांक मिश्रा से हुई। शशांक मिश्रा यह बताना चाहते है कि महिला देश की प्रथम नागरिक है। महिलाओं से ही हमारा देश चलता है। महिला का सम्मान का मतलब है देश का सम्मान। महिला की शिक्षा मजबूत होना चाहिए। महिलाये लोन लेकर कई तरह से काम कर सकती है और कर भी रही है। जो काम पुरुष कर सकते है, वह काम महिला भी कर सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राम अवतार यादव से हुई। ये कहते है कि बाढ़ के समय खेत जाने में ,पशुओं का चारा व्यवस्था करने में दिक्कत होती है। आवागमन में समस्या हो जाती है। बाढ़ से फसल जो नुक्सान होता है ,उसका मुआवज़ा कभी कभार मिल जाता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को पहले शिक्षित करना ज़रूरी है ,शिक्षा मिलेगा तब ही रोजगार के अवसर मिलेगा। इससे उनकी जीविका सुधरेगी। जमीन जायदाद उनके नाम से भी होना चाहिए। समय के अनुसार परिस्थितियां बदलनी चाहिए तब ही देश का विकास होगा
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद इमरान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रामचंद्र से हुई। रामचंद्र यह बताना चाहते है कि अब लोग महिलाओं के घरों से मजदूरी के लिए इधर-उधर जाते हैं, इधर-उधर भटकते हैं, उन्हें समय पर मजदूरी नहीं मिल पाती है, इसलिए उन्हें स्वयं का बिज़नेस करना चाहिए जैसे उन्हें अगरबत्ती बनाना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, गरीबी दूर करनी चाहिए और व्यवस्था करनी चाहिए। घर की महिलाओं को कुछ काम करके आगे बढ़ना चाहिए और परिवार भी चलाना चाहिए ताकि उन्हें भी सम्मान मिले।
