उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हर्ष से हुई। हर्ष कहते है कि बेटा को अगर बचपन से अच्छा संस्कार दें और बराबरी का पाठ पढ़ाया जाएगा तो वो अपनी बहन को हिस्सा देना चाहेगा । पैतृक संपत्ति में बेटियों को अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिला का सशक्तिकरण होगा और कानूनी रूप से महिलाओं को अधिकार मिलने का प्रावधान है। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलेगा तो महिलाओं की प्रगति में सहयोग होगा ,उनका आत्मबल बढ़ेगा , देश का विकास होगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से मोहम्मद आरिफ ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोहेल अहमद से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सोहेल ने बताया कि महिला अगर शिक्षित है तो वो अपना खुद का रोजगार कर सकती है। महिलाएं खुद का रोजगार करेंगी तो वे सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से मोहम्मद आरिफ ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सेराज अहमद से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सेराज ने बताया कि महिलाओं को भी अगुवाई या नेतृत्व करने का अवसर दिया जाना चाहिए। महिला अगर शिक्षित है तो वह अच्छे से परिवार चला सकती है। इसलिए महिलाओं को सभी चीज़ों में आगे रखना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से मोहम्मद आरिफ ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुनेद अहमद से बातचीत किया। बातचीत के दौरान जुनेद ने बताया कि महिलाओं को भी अगुवाई या नेतृत्व करने का अवसर दिया जाना चाहिए। जिससे कि महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सौरव से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सौरव ने बताया कि महिलाओं को सम्पाती में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन कम उम्र में महिला को संपत्ति नहीं देना चाहिए, महिला का उम्र ज्यादा हो जाये तब ही उन्हें संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद फैज़ल से हुई। मोहम्मद फैज़ल यह बताना चाहते है कि महिलाएं घर की गरीबी दूर करने के लिए खेती कर सकती है। वह अनाज को बेच कर अपना आर्थिक स्तिथि में बदलाव ला सकती है। वह कोई रोजगार करके अपना आर्थिक स्तिथि मजबूत कर सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोहम्मद आरिफ की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता से हुई। सीता कहती है कि महिलाओं को स्वंय का निर्णय लेना चाहिए। महिला अपने अधिकारों के बारे में खुद सोचे और उसे लें जिससे उनका मनोबल बढ़े

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोहम्मद आरिफ की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को अपनी गरीबी दूर करने के लिए वो पशुपालन कर स्वरोजगार कर सकती है। उन्हें शिक्षा लेना ज़रूरी है। सिलाई कढ़ाई बुनाई का काम भी कर सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद फयाज से हुई। फयाज कहते है कि महिलाओं को अपनी गरीबी दूर करने के लिए वो पशुपालन कर स्वरोजगार कर सकती है। ब्यूटी पार्लर ,सिलाई सीख कर दूकान खोल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत हो

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद रज़ा कुरैशी से हुई। रज़ा कहते है कि महिलाओं को अपनी गरीबी दूर करने के लिए उन्हें पहले शिक्षित होना पड़ेगा। समाज में लोगों के साथ रहना सीखना होगा। महिलाओं को अपनी कला को निखारे। हर क्षेत्र में महिला आगे है