उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप से हुई। प्रदीप कहते है कि बेटियों को अगर पैतृक संपत्ति हिस्सा दिया जाए तो बेटा ऐतराज़ करेंगे ,बेटों को इसको लेकर मनाना पड़ेगा । बेटा और बेटी एक सामान है तो ज़रूरी है कि बेटियों को जमीन में हिस्सा मिले। अविवाहित बेटियों की तो हिस्सेदारी है। बेटा और बेटी एक है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव से हुई।चंद्रप्रकाश कहते है कि बेटियों को अगर हिस्सा दिया जाए तो बेटा ऐतराज़ करेंगे ,जब तक कोई संविधान न बन जाए। कानून की जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं है ,इसको लेकर एक टीम गठित कर प्रचार प्रसार करना चाहिए। महिलाएं कोई भी निर्णय लेने में असक्ष्म है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंशुल से हुई। अंशुल कहते है कि महिलाएँ स्वरोजगार कर सकती है। गायपालन कर दूध बेच कर ,कंपनी में कार्य कर सकती है ,ब्यूटी पार्लर खोल सकती है ,सिलाई कर सकती है ,खेती बाड़ी कर सकती है ।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नवीन कुमार से हुई। नवीन कहते है कि बेटियों पर खर्च बहुत होता है। सरकार को जिस तरह से बेटियों को लाभ देना चाहिए उस अनुसार वो कर नहीं रहे है। पिता की संपत्ति में बेटा और बेटी को सामान हक़ मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद आरिफ की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष से हुई। संतोष यह बताना चाहते है कि समाज में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाना चाहिए। वह पढ़ी - लिखी रहेगी तो समाज में भी पकड़ बनेगा। इस तरह से वह अपना रोजगार कर सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद आरिफ की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशिल अहमद से हुई। सुशिल अहमद यह बताना चाहते है कि महिला पढ़ - लिख कर कोई रोजगार कर सकती है। वह ट्यूशन पढ़ाकर और अन्य काम कर के अपना गरीबी कम कर सके।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से घनश्याम से हुई। घनश्याम यह बताना चाहते है कि बेटी और बेटा एक समान होते है। अगर बेटी को पिता की जमीन में हिस्सा दिया जाता है तो यह कोई गलत बात नहीं है। महिला आज पुरुषों के बराबर काम कर रही है। उनको सभी क्षेत्र में बराबर का अधिकार मिल रहा है। महिला सशक्त होगी तो परिवार भी सशक्त होगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रामजीत से हुई। रामजीत यह बताना चाहते है कि वह बेटी और बेटा को एक समान मानते है। महिला का पति के संपत्ति में अधिकार होता है। अगर महिला का शादी नहीं हुआ है तो पिता के संपत्ति में हिस्सा लेंगी। महिला के नाम से जमीन होना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जाहिद अली से हुई। जाहिद अली यह बताना चाहते है कि वह बेटी और बेटा को एक समान मानते है। कोई भेद - भाव नहीं करते है। बेटी को ससुराल में संपत्ति का अधिकार होना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद आरिफ की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनू सिंह से हुई। मोनू सिंह यह बताना चाहती है कि महिलाओं को समाज में आगे लाकर खड़ा करेंगे उनको कार्य करने की जिम्मेदारी देंगे तो उनका हौसला बढ़ेगा। वह शिक्षित होकर ट्यूशन भी पढ़ा सकती है।
