सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रवेजावाद के गोला बाजार रामसुंदर दास महिला कॉलेज स्थित विद्युत विभाग की टीम ने छापामारी का विद्युत मीटर के तार के साथ छेड़छाड़ करने वाले 8 उपभोक्ताओं के खिलाफ सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है । इस बात के जानकारी देते हुए शनिवार को विधुत कनीय अभियंता हरे राम नारायण ने बताया कि सोनपुर सहायक विद्युत अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापामारी किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद है लेकिन यह कागज के पन्नों पर ही दिखाई देती है वहीं दूसरी ओर शराब बेचने वाले, पीने वाले एवं धंधे में संलिप्त लोग बिहार में शराबबंदी को खुलकर धज्जियां उड़ा रही है तो वहीं पुलिस लगातार छापामारी कर शराब को जब्त करते हुए धंधेबाज , शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बिहार में शराबबंदी सफल तभी संभव है जब बिहार के बेरोजगार युवकों को व्यवसाय या नौकरी मिल जाए।
सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय के कर्मियों को पंचायत समिति सदस्यों पर मारपीट करते हुए कार्यालय में रखे कागजात फाड़ने का भी आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत वरीय अधिकारियों सहित थाना को आवेदन देते हुए रवि शंकर कुमार ,नितीश कुमार, रमन सिंह ,धनंजय कूलरे, नीरज कुमार, खालिद रशीद ,रवि शंकर कुमार, रंभा कुमारी ने लिखित आवेदन में बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद भरपुरा पंचायत के समिति सदस्य पंकज कुमार द्वारा ऑपरेटर के पेंशन संबंधित कागजात व अन्य कार्य के बारे में पूछताछ किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पानापुर थाना क्षेत्र के बकवा गांव में गत माह एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में नामजद मृतका के पति को स्थानीय थाना पुलिस ने रात कों गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्त महम्मद नेसार बताया जाता है । आपको बतादे की गत माह की 17 तारीख की रात थाना क्षेत्र के बकवा गांव में ससुराल वालों ने दहेज में चारपहिया वाहन के लिए 25 वर्षीया रानी खातून की गला दबाकर हत्या कर दी थी एवं शव को घर में छोड़ फरार हो गए थे । इस मामले में मृतका की मां एवं बेतौरा गांव निवासी इदन खातून ने अपने दामाद सहित आधे दर्जन लोगों को नामजद किया था ।वही पुलिस ने शहवाजपुर गांव में छापेमारी कर एक साल से फरार चल रहे शराब धंधेबाज प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार धंधेबाज अपनी खुद की ऑटो से शराब की सप्लाई करता था
दाउदपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में एक ही रात चोरों ने चार घरो को निशाना बनाते हुए नगदी समेत हजारो रुपये मूल्य की संपति की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में एक पीड़ित ने दाउदपुर थाना में लिखित चोरी की घटना की आवेदन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर गांव निवासी हरिशंकर साह के घर बीती रात चोरों ने पीछे की दीवार के सहारे घर घुस में कर नगदी समेत हजारो रुपये की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दाउदपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में फैला डेंगू का प्रकोप। दिनों-दिन बढ़ते डेंगू के प्रकोप से लोगो मे डेंगू का भय वयाप्त है। इस बीमारी के चपेट में आने से कई लोग बीमार बताये जाते है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरजू नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने के कारण दियारा क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है पानी के प्रवेश करजाने के कारण किसानों द्वारा लगाए गए धान की फसल सब्जी के फसल एवं खैनी के फसल का नुकसान हो रहा है जिसके कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर देखी जा रही है क्षेत्र के किसानों को कहना था कि पानी के प्रवेश करजाने से उनके फसल को नुकसान हो रहा है
सिवान जिला के आंदर व रघुनाथपुर के दियरा इलाकों में सरयू नदी का पानी पहुंच गया है। इस कारण खेतों में लगी धान, खैनी, सब्जी आदि की फसल पानी में डूब गई है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आंदर प्रखंड के रकौली गांव में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से नदी के किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पतार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। रकौली गांव से सटे हुए नहर के बांध तक पानी पहुंच चुका है। कटाव तेजी से हो रहा है। इसकी सूचना सीओ रामेश्वर राम, बीडीओ कुणाल कुमार व बाढ़ विभाग के कर्मियों को दी गई है। बाढ़ विभाग के जेई रत्नेश मिश्रा, कार्यपालक अभियंता नवलकिशोर भारती, कनीय अभियंता प्रभात रंजन एवं एसडीओ विंध्याचल कुमार वहां पहुंचकर मजदूरों से 10 हजार बोरी में मिट्टी भरकर बांध मरम्मत में जुटे हुए हैं। इस संबंध में अंचलाधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि रकौली नहर बांध की मरम्मत की जा रही है। प्रशासन बाढ़ पर नजर रखे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर रघुनाथपुर के दियरा इलाका में सरयू नदी का पानी आने किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरयू नदी का पानी मिर्जापुर, सलेमपुर, आदमपुर, राजपुर, नरहन, हरपुर, नवादा, बडुआ, बिंद टोला, गभीरार, कौसड़ आदि क्षेत्रों में फैल जाने से खेतों में लगी धान, खैनी एवं सब्जी की फसल बर्बाद हो रही है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
दरौंदा प्रखंड के पकवलिया पंचायत की मुखिया किरण देवी ने दरौंदा थाने में आवेदन देकर सरकारी विकास कार्य मे बाधा पहुँचाने की शिकायत की है। इस संबंध में सूत्रों का कहना था थाने में दिए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि पुराना पोखरा पकवलिया छठ घाट के निर्माण का कार्य चल रहा है। 13 अक्टूबर को गांव के ही कुछ लोग कार्य मे बाधा पहुचने की कोशिश की गई। विकास कार्य मे बाधा पहुचाने से पंचायत का विकास अवरुद्ध हो जाएगा। मुखिया ने अपने व परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हो थोड़ा डोले सिर कटी में लेकर जून को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में घायल गोपालराम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी इस मामले में गोपाल राम की पत्नी कलावती देवी ने थाने में आवेदन देकर तेरा लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी ऐसे में पुलिस दो आरोपी के साथ राम और लाल बहादुर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी लेकिन अभी तक 11 आरोपी फरार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उनमें रोष है इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है साथ ही अदालत में की सिफारिश की गई है उचित कार्रवाई की जाएगी
