दरौदा महाराजगंज मुख्य मार्ग पर सिसवा पुल के समीप असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिसके कारण बाइक पर पीछे बैठी महिला भी गिर गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था की बाइक चालक दरौदा से महाराजगंज जा रहा था कभी सिसवा पुल के समीप उसकी बाइक असंतुलित हो गई तथा रोड के किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से इनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक की बिपाशा महराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले के रूप में हुई है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
पहलेजा पुलिस ने छापामारी कर शराब बनाने वाले सामग्री व शराब को किया बरामद सोनपुर--- पहलेजा ओपी क्षेत्र के कसमर गांव में पुलिस ने रामबाबू चौधरी पिता स्वामीनाथ चौधरी के घर पर छापामारी कर घर में बना रहे देसी शराब को पुलिस ने बरामद करते हुए शराब बनाने वाले समाग्री में दो गैस सिलेंडर, एक चूल्हा ,1 रेगुलेटर, 2 डेकची, 1लीटर देशी शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया । इस बात के जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने रविवार को यह भी बताया कि इस छापामारी में धंधेबाज भागने में सफल रहा ।
नयागांव पुलिस ने यूपी से आ रही पिकअप पर लदे अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जप्त करते हुए 5 धंधेबाज को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया । इस बात के जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छपमारी कर यूपी से पिकप पर कुरकुरे लादकर नीचे में अंग्रेजी शराब रखकर वह पटना की ओर जा रहा था इसी बीच उसे राजेंद्र चौक नयागांव के पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जो लाइन अप कर रही थी उसे पुलिस ने शनिवार को रोककर उसमें बैठे 4 लोगों को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ करने के बाद उस लाइनर ने बताया कि सिताब गंज बाजार के पास पिकप गाड़ी खड़ी है जहां पहुंच कर शराब लदी पिकप को बरामद किया गया । पुलिस के गाड़ी को देखते ही पिकप चालक भागने में सफल रहा हालांकि पिकप पर बैठा एक अन्य धंधेबाज फतुहा के राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया वही कुल 4 लोगों को स्विफ्ट डिज़ाइनर में बैठे लोगों को गिरफ्तार किया गया था। थनाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पिकअप पर लदे कुरकुरे के नीचे कुल 60 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । यह सभी अंग्रेजी शराब 2880 पीस है । उन्होंने यह भी बताया कि सभी शराब यूपी का निर्मित है। 8 पीएम ब्रांड के ट्रेटा पैक तथा 5 कार्टून में पैक 750ml के 60 पीस वाले स्टैंग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद की गई है । उन्होंने यह भी कहा कि 2 वाहन को जब करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जेल भेजे गए रवि कुमार पटना बाईपास, संतोष कुमार बेऊर पटना, चंदन कुमार नाला पर पटना सिटी ,प्रिया सिंह अरवल, राहुल कुमार फतुआ पटना को विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा दुसाध टोली गांव में दिन दहाड़े मनचले लड़को ने चलाई गोली दो लड़का घायल , ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले लड़के को खदेड़ कर पकड़ कर जमकर की धुनाई , घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने ग्रामीणों की चुगल से छुराकर अपने साथ थाने ले गई
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में सरजू नदी के जलस्तर के बढ़ने के कारण फसलों के हुए नुकसान को देखते हुए क्षेत्र के कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है प्रखंड क्षेत्र में कई क्षेत्रों में सरजू नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण किसानों के धान की फसल सब्जी के फसल मकई के फसल पानी प्रवेश कर गया है जिसे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है इन सब को देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक से जुड़े हुए लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन से मूल्यांकन का उचित मुआवजा देने की मांग की है
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली सरजू नदी के जल स्तर बढ़ने के कारण रघुनाथपुर प्रखंड के नरहन गांव के दियारा क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है पानी के प्रवेश कब जाने के कारण रहर की फसल बर्बाद हो रही है जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अन्य कई स्थानों पर भी फसलों में पानी प्रवेश कर गया है जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है वह रहे को देख किसान चिंतित है
गंगा व गंडक के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी होने से सोनपुर के निचली इलाके के लोगो को बढ़ी परेशानी सोनपुर--- गंगा ब गंडक के बढ़ते जल स्तर मे वृद्धि के कारण एक बार फिर से सोनपुर प्रखंड के सबलपुर चारो पंचायत के निचली हिसो मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है । उक्त बात के जनकारी देते हुए समाजसेवी लालबाबू पटेल ने बताया कि सबलपुर पश्चिमी पंचायत के कुमार घाट, सुखदेव घाट पर गंगा का पानी लबा लब हो गया है वहीं सबलपुर पूर्वी पंचायत के ककरा चिलाओ, चहाराम, अठाइस, कचहरी बाजार, नवरसिया, योगी बाबा, हस्ती टोला, सबलपुर, माध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली, उतरी पंचायत के बिंद टोली नेवल टोला, नया बाजार,महुआ बाग के निचली हिसो में सभी किसानो ने अपने अपने खेतों में बुआई किया था। बताते चले की पिछले महीने आई बाढ़ से किसानो की खेत में लगी फसल सभी डूब गए थे और किसानों में हाहाकार मच गया था। वहीं पानी घटने से किसान खुशहाल होकर अपने खेत की साफ सफाई व जुताई कर बुआई भी कर दिया था की अचानक दो दिनों से चारो पंचायत के निचले हिस्से मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से किसानो मे मायूसी छाने लगी है। किसान ललित राय ने बताया कि कर्ज लेकर खेती किया था आज खेत मे बुआई के बाद पौधा निकल ही रहा था की बाढ़ के पानी आ जाने से पौधा सब डूब गया ।वहीं सबलपुर बभन् टोली मे नव दिवसीय श्री महा विष्णु यज्ञ 31 अक्टुबर से प्रारंभ होने वाला है जो 8 नवम्बर को सुसम्पन होगी। यज्ञ स्थल आज बाढ़ के पानी से घिर गया है यज्ञ स्थल पर पानी न पहुंचे इसको लेकर यज्ञ कर्ताओं ने जेसीवी मंगाकर खेत से ही मिट्टी कटवाकर बांध बंधवा रहे हैं । ताकि यज्ञ स्थल पर बाढ़ का पानी प्रवेश न कर सके । सबलपुर चारो पंचायत के ग्रामीणों ने भगवान से प्रार्थना कर रहे है की हे भगवान यज्ञ मंडप के पहले बांधे बांध को सुरक्षा प्रदान करें ताकि बाढ़ का पानी बांध को पार न कर सके। उधर सबलपुर महुआ बाग बद्री घाट के कटाव पीरितों मे भी दहसत पैदा हो रही हैं|
रघुनाथपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर नेवारी गांव के पास में असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई है घटना के संबंध में बताया गया की बाइक चालक रघुनाथपुर के तरफ से आ रहा था तभी साइड लेने के चक्कर में बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड के किनारे जागीरा जा रहे जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक की पहचान नगेंद्र कुमार के रूप में हुई है
सिवान महादेवा ओपी क्षेत्र के झुनापुर गाँव में घर के बाहर पुआल रखने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है वही इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि घायलों की पहचान झुनापुर गांव निवासी अजय साह, कंचन साह व सुगांती देवी के रूप में हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सिवान जिला से मोबाइल वाणी संवाददता सुधीर पांडेय जानकारी दे रहे हैं की शहर के मखदुम सराय वार्ड नंबर 40 के लोग जलजमाव की समस्या से जुड़ा रहे हैं। हल्की सी बरसात में भी यहां की स्थिति बदत्तर हो जा रही है। पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियां पूरी तरह से जाम में हो चुकी हैं। इससे कई लोगों के घर ना सड़क एवं परिसर में गंदा पानी जमा हो हो गया है। ऐसे में यहां संक्रामक बीमारियों क के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। ई इस समस्या के लिए लोग नगर परिषद ने को दोषी ठहरा रहे बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर की र सफाई व्यवस्था की लेकर भले ही दावा किया जाता है, लेकिन नगर क्षेत्र के र मखदुम सराय मोहल्लों में जलजमाव से आमजन की परेशानी बढ़ गई है।
