। सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में दोपहर एक युवक की हत्या के उद्देश्य से पहुँचे बाइक सवार तीन अपराधियो ने गोली मारकर दो युवकों को घायल कर दिया वही गोली मारकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई की एवं स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया .बताया जाता है कि करीब छह माह पहले पानापुर नहर पर मढ़ौरा के एक युवक की मोबाइल की लूट हुई थी लूट की उस घटना में पुलिस ने भोरहा गांव के दो युवकों को लूटी गयी मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आये थे . उसी घटना में पुलिस को नाम बताने का आरोप लगाते हुए तीनो अपराधी उक्त युवक की हत्या करने के उद्देश्य से भोरहा गांव पहुँचे थे . बताया जाता है कि वादविवाद के बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी . इस घटना में पवन पासवान के 12 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार एवं दिनेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार को गोली लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया . इस बीच घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया एवं जमकर पिटाई करने के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा . पकड़े गये अपराधियों में एक भोरहा गांव निवासी नंदलाल राय का पुत्र सूरज राय जबकि दूसरा तरैया थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी सरोज सिंह का पुत्र आदर्श कुमार बताया जाता है जबकि भोरहा गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र गुल्ली भागने में सफल रहा . घटना की जानकारी होते ही एसडीपीओ मढ़ौरा इंद्रजीत बैठा भोरहा गांव पहुँचे एवं ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप देखा गया ।

हसनपुरा . एमएच नगर पुलिस ने बीती संध्या थाना के हाता धनवती गांव निवासी प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया है . इस मामले में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त धोखाधड़ी से जमीन खरीद विक्री के मामले में शामिल था . जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया .

चैनपुर ओपी पुलिस ने देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की ओपी क्षेत्र के भदौर गांव निवासी जबार नट शराब का अवैध कारोबार कर रहा है । पुलिस ने छापेमारी की तो उसके पास से चार लीटर देसी शराब बरामद हुआ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरयु नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी के बाद प्रखंड क्षेत्र के कई दियारा क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है पानी प्रवेश कर जाने के कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा है वही क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना था कि अगर पानी खेतों में ज्यादा दिन तक हो गया तो सारी फसलें खराब हो जाएगी और फसल बर्बाद हो जाएगी जिससे किसानों को काफी नुकसान होगा वही प्रखंड क्षेत्र में से गुजरने वाली सरजू नदी का जलस्तर स्थिर वहां लेकिन किसान का फसल नुकसान होने से सचित देखे जा रहे हैं

सिवान तरवारा जीबी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ गांव में 16 मई को हुई गोलीकांड के नामजद आरोपित हरिहरपुर लालगढ़ गांव के भानु प्रताप सिंह तथा मुकेश सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में सूत्रों का कहना था कि चिमनी भट्ठा के विवाद को लेकर गोलीबारी करते हुए चार लोगों को घायल कर दिया था. जिसमे घायल फतेह आलम उर्फ मुन्ना मिया ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए सात लोगो को आरोपित किया था। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरा गांव स्थित बंधक बैंककर्मी से लूट कांड मामले में एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया. पलिस को लूटकांड में शामिल बदमाश के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. इस मामले में सूत्रों का कहना था मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि 19 दिसंबर 2021 में चकरा गांव स्थित बंधक बैंक के कर्मी से 65 हजार रुपया की लूट हुई थी. बैंक कर्मी पैसा लेकर जा रहा था. तभी लूट की घटना हुई थी. बैंककर्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही थी. सीसी कैमरा की मदद से बदमाशों की पहचान हुई थी. जिसके बाद लगातार छापेमारी हो रही थी. छापेमारी के दौरान रविवार को लूटकांड में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चकरा गांव निवासी बाल्मीकि पटेल है. बताया कि लूटकांड में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

सोनपुर पुलिस ने जुआ अड्डा पर छापामारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार करते हुए बाइक ,रुपए, ताश के गड्डी को किया बरामद सोनपुर--- सोनपुर पुलिस ने जहांगीरपुर में जुआ के अड्डा पर छापामारी कर रविवार के शाम 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वही मौके पर जुआ स्थल से ₹10,600 नगद ,दो बाइक, ताश की गड्डी को भी पुलिस ने जप्त कर लिया । इस बात के जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को यह भी बताया कि गिरफ्तार जुआरी बीरेंद्र ठाकुर, सोनू कुमार, चंदेश्वर प्रसाद को जहांगीरपुर से गिरफ्तार कर उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जैसे ही दशहरा व दीपावली का पर्व नजदीक आता है वैसे ही हर गाँव कस्बे के बगीचा ,झाड़ियों व अन्य जगह पर जुआरियों का अड्डा बन जाता है और हारने वाले व्यक्ति लूट ,छिनतई के साथ अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं । जिसे क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ जाती है ऐसे में पुलिस को विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है ।

सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय इन दिनों अंचल कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल खूब चल रही है और कई ऐसे मामले भी उजागर भी हो रहे हैं । बता दें कि कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर विगत शुक्रवार के दिन बृद्ध पेंशन एवं अन्य लाभुकों के संबंधित कागजातों को लेकर बीडीसी एवं आरटीपीएस काउंटर पर कार्य करने वाले कर्मियों के बीच नोकझोंक , अभद्र भाषा का प्रयोग जमकर हुई।जिसके बाद आरटीपीएस काउंटर में कार्य करने वाले कर्मियों ने लिखित शिकायत अपने वरीय अधिकारियों को दिया वहीं दूसरी ओर प्रखंड प्रमुख ,उपप्रमुख, प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों ने सरण डीएम,डीडीसी, बीडीओ ,सीओ को सोनपुर आरटीपीएस कार्यालय में दलालों का कब्जा, कर्मियों द्वार कार्य में लापरवाही का बड़ा आरोप लगाते हुए सभी जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा व भेजा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रघुनाथपुर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर थाना क्षेत्रों में चमड़ी की गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर कई जगहों पर छापामारी की गई

रघुनाथपुर मैं आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां सरदांजलि सभा के आयोजन का उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया श्रद्धांजलि सभा में आए हुए राष्ट्रीय जनता दल के जिला के उपाध्यक्ष नगेंद्र माझी ने जहां उनके चर्चित पुष्प माला अर्पित करते हुए नमन किया तथा उनके विकास कार्यों की वर्णन किया वहीं आए हुए अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनके तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया