सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय इन दिनों अंचल कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल खूब चल रही है और कई ऐसे मामले भी उजागर भी हो रहे हैं । बता दें कि कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर विगत शुक्रवार के दिन बृद्ध पेंशन एवं अन्य लाभुकों के संबंधित कागजातों को लेकर बीडीसी एवं आरटीपीएस काउंटर पर कार्य करने वाले कर्मियों के बीच नोकझोंक , अभद्र भाषा का प्रयोग जमकर हुई।जिसके बाद आरटीपीएस काउंटर में कार्य करने वाले कर्मियों ने लिखित शिकायत अपने वरीय अधिकारियों को दिया वहीं दूसरी ओर प्रखंड प्रमुख ,उपप्रमुख, प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों ने सरण डीएम,डीडीसी, बीडीओ ,सीओ को सोनपुर आरटीपीएस कार्यालय में दलालों का कब्जा, कर्मियों द्वार कार्य में लापरवाही का बड़ा आरोप लगाते हुए सभी जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा व भेजा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
