पानापुर थाना क्षेत्र के बकवा गांव में गत माह एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में नामजद मृतका के पति को स्थानीय थाना पुलिस ने रात कों गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्त महम्मद नेसार बताया जाता है । आपको बतादे की गत माह की 17 तारीख की रात थाना क्षेत्र के बकवा गांव में ससुराल वालों ने दहेज में चारपहिया वाहन के लिए 25 वर्षीया रानी खातून की गला दबाकर हत्या कर दी थी एवं शव को घर में छोड़ फरार हो गए थे । इस मामले में मृतका की मां एवं बेतौरा गांव निवासी इदन खातून ने अपने दामाद सहित आधे दर्जन लोगों को नामजद किया था ।वही पुलिस ने शहवाजपुर गांव में छापेमारी कर एक साल से फरार चल रहे शराब धंधेबाज प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार धंधेबाज अपनी खुद की ऑटो से शराब की सप्लाई करता था