सिवान: दरौली- गुठनी मुख्य मार्ग पर अगसडा गांव के समीप गुठनी के तरफ से आ रहे कंपाइंड की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब दरौली की तरफ से जा रहे बाईक सवार कंपाइन के चपेट में आ गया। मृतका आन्दर थाना क्षेत्र के परेजी गांव निवासी दिनेश चौहान की पत्नी 30 वर्षीय फुलमती देवी है। घटना के संदर्भ में बताया गया की मृतका अपने लड़के के साथ गुठनी थाना के बसुआरी गांव अपने बहन के घर छठ पूजा करने के लिए जा रही थी। तभी अगसडा के पास कंपाइंड के चपेट में बाईक के आ जाने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई की और मौके पर ही मौत हो गई । जबकि बाईक चलक और मृतिका के दो छोटे छोटे बच्चों को आंशिक चोट आने की बात बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते हैं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर स्थानिय विधायक सत्यदेव राम घटना स्थल पर पहुच कर घटना की जानकारी लिया और जल्द मुआवजे दिलाने की बात कही ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

दाउदपुर थाना पुलिस ने सरयूपार गांव में चोरी की बाइक बेचने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं बाइक को जप्त कर लिया। गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी इमाम अली का पुत्र धनु अली बताया जाता है। चोरी की गई बाइक भी उसी के पड़ोसी की है। जिसे सिवान से चोरी कर लाने की बात बतायी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनु अली अपने पड़ोसी की बाइक लेकर सरयूपार गांव पहुंचा था और बेचने का प्रयास कर रहा था। तभी ग्रामीणों को भनक लगी कि बाइक चोरी की है। उसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते हीं दाउदपुर पुलिस सरयूपार गांव पहुंच गई और बाइक को जप्त करने के साथ हीं धनु अली को गिरफ्तार कर थाने लायी। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ कर धनु अली को जेल भेज दिया है। वहीं बाइक ऑनर को सूचित कर दिया गया है।

हसनपुरा | प्रारंभिक शिक्षकों को दो माह • नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है । नवनियुक्त शिक्षकों का तो यूएएन खाता भी नहीं खुला है । इससे राशि रहने पर भी भुगतान नहीं हो सकता है । हसनपुरा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी है । सचिव चंद्रशेखर कुमार राम के अलावा शिक्षक जितेन्द्र यादव , विजय दास , सुरेंद्र यादव , ओमप्रकाश यादव , सुशील पंडित , दिलीप शर्मा , राजेश शर्मा आदि ने कहा कि गैर जिम्मेदार सरकार तथा शिक्षा विरोध नीति के कारण शिक्षकों की दिवाली के बाद महापर्व छठ बिना वेतन के मनेगा ।

पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली पिंडी टोला गांव मे सर्पदंश से एक 17 वर्षीया किशोरी की मौत कि मामला प्रकाश में आया है । सर्पदंश से मृतक किशोरी की पहचान शुभनारायण तिवारी की 17 वर्षीया पुत्री रेशमा कुमारी बताई जाती हैं | घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात रेशमा को विषैले सांप ने डांस किया था परिजनों ने उसे आनन - फानन में इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे की रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया ।

आंदर प्रखंड के भवराजपुर गांव निवासी स्वर्गीय बाल्मीकि राम का 33 वर्षीय पुत्र शिवजी राम का बीते 4 सितंबर को ओमान में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वही गुरुवार का मृतक का शव भवराजपुर गांव पहुंचा। इधर मृतक का शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के भिटौली गांव के एक बन्द घर का चोरों ने ताला तोड़ कर दस लाख रुपये की सम्पति चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चले की भिटौली गांव निवासी शम्भू पड़ित का ने दरौली थाने में गुरुवार प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन के अनुसार पूरे घर में ताला बन्द कर चार महीने से बाहर रहते थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर बस स्टैंड के नजदीक हथकड़ी देवी के स्थान के पास वह धनकुट्टी कुछ युवतियों के पास कुछ युवकों द्वारा पटाखा छोड़े जाने के बाद वहां मौजूद एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया अमरजीत साहा का 10 वर्षीय पुत्री मोहन बताया जा रहा है उसके दाहिने जंग में गंभीर चोट आई है बालों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मियां चट्टी गांव में एक व्यक्ति पेड़ से गिरकर घायल हो गया इस संबंध में बताया गया है कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मियां छुट्टी गांव निवासी 52 वर्षीय छोटेलाल राम पेड़ से गिरकर घायल हो गए जहां पर गिरने के बाद स्थानीय एवं ग्रामीणों के सहयोग से रथनाथपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया घायल राम ने बताया कि लकड़ी तोड़ने को लेकर आम के पेड़ पर चढ़ा था तभी पैर फिसल गई जिससे वे पैसे गिर गए और घायल हो गए

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य केदारनाथ पाण्डेय की मृत्यु से शिक्षा जगत के एक युग का अंत हो गया। देवराहा बाबा श्रीधर दास इंटर और डिग्री कॉलेज के संस्थापक सह सचिव श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि श्री पांडे के निधन से शैक्षणिक राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने आजीवन शिक्षक कर्मचारी किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे। सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए निरंतर संघर्ष किए। बसंत कॉलेज बसंत के प्राचार्य विजय कुमार सिंह, डीबीएसडी डिग्री और इंटर कॉलेज, श्रीधर बाबा दरोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज के प्राचार्य और समस्त कर्मियों ने शोक व्यक्त किया।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

बिहार के नियोजित शिक्षकों का वेतन दिवाली के समय भी नहीं मिला है। इस बात को लेकर शिक्षक समुदाय सरकार के इस व्यवहार से काफी नाराज है। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अनिल कुमार यादव ने बताया कि सरकार हर समय नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार करती है । हमसे यह भेदभावपूर्ण व्यवहार शिक्षा जगत के लिए कहीं से भी उचित नहीं है। दीवाली के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा एक तरफ नियमित शिक्षकों सहित अन्य विभागों के सभी कर्मचारियों का एडवांस में वेतन भुगतान 20 अक्टूबर तक होगा। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।