सीवान नगर थाना क्षेत्र के पन्ना मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि चोरों ने ग्रिल तोड़कर दुकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि चोरों ने दुकान में रखे 32 इंच का दो एलइडी टीवी, छह एचडी बक्सा, पांच बैटरी, पांच इलेक्ट्रानिक्स चूल्हा एवं पांच हजार नकद की चोरी की है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

दरौंदा प्रखंड पशु चिकित्सा केंद्र के सामने पशु टीका कर्मियों ने बिभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया। धरना पर बैठे टीकाकर्मी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि टीका कर्मियों को नियमित भत्ता नहीं मिलता है। उन्हें भत्ता का समय पर भुगतान किया जाय। हमें आकस्मिक अवकाश की सुविधा, पशुओं को टीका देते समय इश्योरेंस बीमा की सुविधा सरकार मुहैया कराए। हर बार हमें केवल आश्वासन दिया जाता है। लेकिन, अब हम आश्वासन के झांसे में नहीं आएंगे ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

सिवान जिले में अलग अलग दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र रामनगर मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक घायल को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी पहचान पीपऊर गांव निवासी संत कुमार तिवारी के पुत्र संजीत के रूप में हुई है जबकि दूसरा चालक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। दूसरी घटना महादेवा पुल की है। जहां दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। घायल युवक की पहचान महादेवा निवासी मोतीलाल यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव के समीप देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चलर रहा है। घायल युवक की पहचान मीरगंज निवासी सगीर आलम के रूप में की गई। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि सरसर गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में सगीर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया।

बिहार के नियोजित शिक्षकों का वेतन दिवाली के समय भी नहीं मिला है. इस बात को लेकर शिक्षक समुदाय सरकार के इस व्यवहार से काफी नाराज है. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अनिल कुमार यादव ने बताया कि सरकार हर समय नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार करती है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के सिसवन बाजार के समीप एक ऑटो पलट जाने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीडाड गांव निवासी ललन राम व सिसवन निवासी शिवदयाल साह के रूप में हुई है। दोनो घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल मे कराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोपालपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद 10 लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद कुल 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है बता दें की एक पक्ष के व्यक्ति ने बताया कि जब वह बैठे थे तभी उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों पक्षों से आवेदन मिला है आवेदन के आधार पर हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा कार्रवाई करने में भी लगी हुई है वही बता दें कि इस मामले में तेतरी देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं

गुजरात मे ट्रॅक ड्राइवर पिन्टू राय के हुई मौत परिजन में मातम

भेल्दी पुलिस ने अपराधी को पकड़ा

सीवान में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो दिवाली पर अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था संबंध में सूत्रों का कहना था कि। इसी दौरान पुलिस ने रेड मारी । 20 साल का वसीम अपने 2 दोस्तों के साथ नदी की ओर भागा। उसके दोस्तों के साथ उसने भी पुलिस से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। मामला दीपावली की रात का है। वसीम अपने दोस्तों के साथ नदी घाट पर जुआ खेल रहा था। बताया जाता है कि जुआ खेलने की सूचना पुलिस को लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ने की कोशिश की। तीनों युवकों ने पुलिस से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो दोस्त नदी से तैरकर बाहर निकल गए और खेत के रास्ते फरार हो गए। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के दाहा नदी पर स्थित शिवव्रत साह छठ घाट की है।