सीवान में दीपावली की रात बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में आक्रोश भड़क उठा है। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण सीवान-छपरा NH-531 को ग्रामीणों द्वारा बाधित कर दिया है। जिसकी वजह से भारी संख्या में यातायात प्रभावित हुआ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माँझी। माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के रघुनाथ गिरी के मठिया गांव निवासी तथा सेना के रिटायर्ड जवान के बन्द पड़े घर से चोरों द्वारा रहस्यमय ढंग से लाखों का सामान चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गृहस्वामी व सेवा के रिटायर्ड जवान नागेन्द्र गिरी ने इस मामले में माँझी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया है कि घर के प्रवेश द्वार निकास द्वार व सीढ़ी घर तथा लोहे के रॉड से पैक आंगन के मध्य स्थित पांच कमरों का ताला तोड़ कर चोरों ने रहस्यमय ढंग से घर में रखा लाखों का सामान चुरा लिया। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी को लेकर सेना की मेजर तथा अपनी पुत्रवधु के कलकत्ता स्थित आवास पर रहते हैं। उनका एक पुत्र बैंक में डी जी एम के पद पर तथा दूसरा पुत्र फाइनेंस मैनेजर के पद पर है। छठ तथा दीपावली पर्व में अपने घर की साफ सफाई के उद्देश्य से की सुबह वे अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव पहुंचे हैं। घर के मुख्य द्वार को खोलकर अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि पांचों कमरों तथा उसमें रखे आधा दर्जन बक्सा व आलमीरा आदि का ताला टूटा पड़ा है साथ ही घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। आलमीरा तथा बक्से रखा सभी कीमती सामान गायब है। कमरों की हालात देख कर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव के अनेक लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए। बाद में उन्होंने पुलिस को भी चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पाकर माँझी थाने में पदस्थापित एस आई सविता कुमारी ने दलबल के साथ पहुंचकर घटना की सघन जांच पड़ताल की। जांचोपरांत पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि डुप्लीकेट चाभी द्वारा प्रवेश द्वार का ताला खोलकर ही चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नही वापस जाते समय चोरों ने प्रवेश द्वार का ताला पुनः बंद कर दिया था। हालांकि पड़ोस के लोगों को भनक लगने के भय से प्रवेश द्वार के मुहाने पर स्थित कोठरी में रखे सामान को चोरों ने हाथ भी नही लगाया। गृहस्वामी ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व इसी वर्ष के अप्रैल महीने में वे अपनी पत्नी के साथ अपने घर आये हुए थे। एक सप्ताह बाद वे घर का ताला बंद कर वापस कलकत्ता चले गए। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने जेवर कपड़े बैंक व जमीन के कागजात सिलाई मशीन मोटर बैटरी इन्वर्टर आयरन मिक्सी मशीन व गैस सिलेंडर आदि चोरी होने की बात कही हैं।
माँझी। नवगठित नगर पंचायत माँझी में कार्यरत सफाई एजेंसी द्वारा सफाई के नाम पर केवल खानापुर्ति कर वास्तविक सफाई कर्मियों के बदले फर्जी सफाई कर्मी के नाम पर लाखों रुपए का गबन का मामला प्रकाश में आया हैं। अधिवक्ता बसन्त कुमार "डब्लू" ने जिला पदाधिकारी,मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय व मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर मामले की जाँच करने की गुहार लगाई है। अधिवक्ता ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि सम्बंधित पदाधिकारी की कथित मिलीभगत से सफाई के नाम पर की गई खानापूर्ति की वजह से माँझी में डायरिया महामारी तथा डेंगू का प्रकोप चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सफाई एजेंसी के साथ मिलकर जांच एजेंसियों ने भी फर्जी सफाई कर्मियों के नाम पर लाखों रुपये का वारा न्यारा किया है। मामले को गंभीरता देखते हुए जिला पदाधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि सफाई एजेंसी द्वारा सफाई कर्मियों की मजदूरी का भुगतान सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में करने के बजाय औने-पौने नगद राशि का भुगतान कर उनके द्वारा लाखों रुपए का गबन किया गया है। अधिवक्ता ने सफाई एजेंसी द्वारा नवगठित नगर पंचायत माझी,नगर पंचायत एकमा,नगर पंचायत रिविलगंज,नगर निगम छपरा एवं नगर पंचायत बेतिया सहित अन्य नगर पंचायत व नगर निगम में उक्त एजेंसी द्वारा किए गए मजदूरी भुगतान राशि की उच्च स्तरीय जांच कराने हेतु गुहार लगाई गई है।
माँझी नगर पंचायत क्षेत्र में जारी डायरिया महामारी का कहर अब भी जारी है। माँझी पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पिछले 24 घण्टे के भीतर लगभग तीन दर्जन डायरिया पीड़ित इलाज हेतु आ चुके हैं। उधर माँझी के लगभग दो दर्जन डायरिया पीड़ित अब भी छपरा सदर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। माँझी के कई निजी अस्पतालों में अब भी अनेक मरीजों का इलाज चल रहा है। इस बीच गांवों में मरीजों का हाल जानने तथा महामारी का कारण जानने पहुंची मेडिकल टीम के सदस्यों ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। टीम में शामिल डॉ बिनोद सिंह ने बताया कि लोगों से मिल रही जानकारी के मुताबिक महामारी का कारण दूषित जल ही है। कई लोगों ने बताया कि सरयू नदी में असमय आई बाढ़ के बाद तथा माँझी के विभिन्न जल संग्रह केन्द्रों में जमा सड़ांध व प्रदूषित पानी ही चापाकल से निकल रहा है। लोग प्रदूषित पानी को ही महामारी का कारण बता रहे हैं। इधर माँझी पीएचसी में तैनात चिकित्सा कर्मियों ने बताया है कि डायरिया प्रभावित मरीजों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है। बावजूद इसके फ़ास्ट फूड तथा मांस मछली आदि की दुकानों पर भीड़ नदारद दिख रही हैं। मोहल्ले में सादा खाना को लोग तरजीह दे रहे हैं। फ़ास्ट फूड के स्टॉल फिलहाल सड़कों से गायब हो गए हैं।
मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर क्षुखुडीया मेन रोड स्थित मेडौरी देवी के समीप देर रात पियक्कड़ को शराब के नशे में धुत होकर सोए अवस्था मे पाया गया है। जो रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित घुरापाली का रूपनरायम साह बताया जाता है। जो खुद बताया कि हम महम्मदपुर से शराब पीकर घर जाने के दौरान चवर में पड़ा मिला है
पहलेजा ओपी क्षेत्र के जेपी सेतु के पाया नंम्बर 13 स्थित गंगा नदी में एक नाव पर सवार करीब 20 के संख्या में बालू लदे नाविकों ने रविवार के सुबह पुल से टकरा जाने के कारण अचानक नाव असंतुलित हो जाने के कारण नाव हादसा हो गई.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी देशी कट्टा के साथ घर में था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने ही पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा और गिरफ्तार कर सीवान जेल भेज दिया। इसकी गिरफ्तारी से आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि संबंध में सूत्रों का कहना था की थानेदार कैप्टन शहनवाज ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मड़सरा गांव निवासी रमेश राम के पुत्र विक्की कुमार राम है। जिनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर घर पर छापेमारी की गई।
दरौंदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर सीवान जेल भेज दिया। सूत्रों का कहना था कि थानेदार कैप्टन शहनवाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के मड़सरा गांव से शराब धंधेबाज भुनेश कुमार तथा संजीव कुमार को 12 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा सअनि कृष्ण देव प्रसाद के बयान पर कांड संख्या 278/2022 के तहत प्राथमिकी हुई है। दर्ज की गई तथा उसे जेल भेज दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हुसैनगंज डाकघर में लटका ताला,लोग हुए परेशान हुसैनगंज डाकघर में आज 12 बजे तक ताला लटका रहा वही सारे ग्राहक परेशान दिखे। पोस्टमास्टर साहब का कहना था कि उन्हें यूजर आईडी नहीं मिलने के कारण डाकघर का सभी कार्य बाधित हो रहा है। वही ग्रामीण क्षेत्रो से पहुंचे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही अब डाक विभाग के द्वारा कब तक कोड मिलेगा इसको लेकर कर्मी भी परेशान है।
सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक पंचायत के रहीमपुर गंगा नदी स्थित हरिशंकर साह उम्र 85 वर्ष को गुरुवार के रात्रि में सौये अवस्था मे किसी ने चाकू से पेट मे घोंप कर घायल कर दी गई है। जहां परिजनों ने आनन-फानन में उसे घायलावस्था में पटना पीएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत पटना के पीएमसीएच में हो गई है । मृतक पटना में ही पुलिस के समक्ष फर्द बयान दिया है । इस संबंध में गांव में कोई भूमि विवाद बता रहा है तो कोई आपसी रंजिस बता कर तरह-तरह की बातें कर रही है। इस हत्या के मामले में परिवार वालों ने ही पड़ोस के कुछ बालू व्यवसाय से जुड़े लोगों को आरोप लगा रहे हैं । घटना के बाद परिवारजनों में हाहाकार मच गया वही शव को पटना से सोनपुर रहीमपुर लाकर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम दास संस्कार कर दी है । इस संबंध में सोनपुर पुलिस से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है । गांव के कुछ लोगों का कहना है कि यहां बालू के धंधेबाज दो गुटों में बटे हुए है इसी के लेकर एक पक्ष को फसाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है । वैसे आवेदन देने के बाद ही पुलिस के अनुसंधान के बाद ही इस मामले का पर्दा उठ पाएगा वहीं इस घटना के बाद से परिवार जनों में रो- रो के बुरा हाल है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
