हसनपुरा , एमएच नगर थाने के पकड़ी गांव में एक नव विवाहिता की हत्या कर दी गई । नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप परिजनों ने सुसरालवालों पर ही लगाया है । मृतका पकड़ी निवासी आकाश पड़ित की 25 वर्षीया पत्नी ललिता देवी बताई गई है । इस घटना के बाद पूरा गांव व मृतका मायके ओरमा में शोक है । इस घटना में मृतका की मां , भाई व अन्य परिजनों का रो - रोकर हाल है । बता दें कि सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा नवका टोला निवासी स्व . हरेंद्र पड़ित की पुत्री ललिता कुमारी की शादी गत 25 मई 2022 को एमएच नगर थाने के पकड़ी निवासी दिलीप पड़ित के पुत्र आकाश कुमार पड़ित के साथ हिंदू रिति रिवाज के साथ हुई थी । इस घटना में मृतका के भाई विनय पड़ित का कहना है कि बहन की शादी के क्रम में दहेज में बुलेट बाइक दी गई थी । उसके बाद भी विवाहिता को दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित किया जा रहा
दरौंदा थाना के बालबंगरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला बालबंगरा गांव निवासी कृष्णा साह की पत्नी रूबी देवी है. ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार हुआ. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हसनपुरा | एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा निवासी धर्मनाथ साह का पुत्र सुग्रीव साह ने थाने में छह लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है । बताया गया है कि देर शाम वह घर के बाहर थे । इसी बीच पड़ोसी रमैया साह , छोटू साह , सोनू साह व भुना साह पहुंचे और वहां पटाखा छोड़ने लगे । जब इसका विरोध किया तो उनलोगों ने मारपीट की ।
दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के सिरसाव पंचायत के सिरसाव वार्ड संख्या 08 में सड़क के बीचों-बीच बने नाला का ढक्कन टूट जाने से रात एवं सुबह के समय छठ घाट जाने मव छठ व्रतियों को दुर्घटना हो सकती है. सिरसाव गांव के ग्रामीण आलोक प्रसाद, हरेन्द्र प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, रौशन पांडेय, सुधीश प्रसाद, बासुदेव प्रसाद, दिलीप प्रसाद, रामावतार प्रसाद, देवंती देवी, मालती देवी, सुगान्ति देवी ने बताया कि स्थानीय मुखिया से नाला ढकने के लिए कई बार कहे. लेकिन उनके कहने के बाद भी नाला नही ढका गया. इस रास्ते से छोटी वाहन, स्कूली बच्चे एवं पैदल लोग जाते है.
पानापुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पीपरा के कमरे का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने पीएम पोषण योजना के रखे चावल सहित अन्य सामानों की चोरी करने का मामला सामने आया हैं । प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय में चोरी होनें का पता तब लगा जब शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने टूटे ताले को देख उन्हें सूचना दी मामले मे प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरो ने कमरे में रखे 36 बोरे चावल , दो गैस सिलेंडर , गैस चूल्हा एवं लोहे के तैयार चार दरवाजे की चोरी चोरों के द्वारा कर ली है ।
दहेज प्रताड़ना के आरोप में बड्डरम के व्यक्ति के घर किया कुर्की जब्ती हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड्डरम के रहने वाले व्यक्ति के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती किया है बता दें इस मौके पर मौजूद थानाप्रभारी रामबालक यादव ने बताया कि 2018 में युवती के बयान के बाद सोनी देवी ने अपने पति मुकेश कुमार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था आदेश अदालत के आदेश के बाद कुर्की के दौरान घर के चौखट पालन गैस सिलेंडर चूल्हा सहित कुछ अन्य सामानों की कुर्की जब्ती कर ली गई है वही आगे की कार्रवाई जारी है।
हुसैनगंज के युवक किस सदी में हुई मौत स्वजनों में मचा कोहराम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव के एक युवक के सऊदी में इलाज के दौरान मौत हो गई इस घटना की सूचना मिलते हैं स्वजनों में कोहराम मच गया मृतक की पहचान फाजलपुर निवासी तबारक हुसैन के पुत्र रियाज आलम के रूप में हुई है 100 जनों ने बताया कि रियाद सऊदी के एक कपिल के पास करीब 8 वर्षों से नाव का काम करता था इस क्रम में उसकी तबीयत खराब हो गई उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई इस घटना की सूचना मिलने के बाद सूजन में कोहराम मच गया रे आज अपने मां-बाप का एकलौता संतान था उसे 7 पुत्र व एक पुत्र है सभी बच्चे अभिनव बाली के आसपास के ग्रामीणों को ढांढस बता रहे हैं वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव में पूर्व में चोरी हुई बोलेरो के साथ एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। इस संबंध में दरौली थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया पूर्व में वाहन स्वामी ने दरौली थाने में बोलेरो चोरी का आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसी बीच गुरुवार को एक युवक चोरी का बोलेरो लेकर मैरवा गांव से मनिया की तरफ जा रहा था तभी बोलेरो मालिक ने अपने बोलेरो को पहचान लिया और बाइक से उसका पीछा करने लगा। काफी देर पीछा करने के बाद मनिया गांव के पास ग्रामीणों के सहयोग से बोलेरो के साथ चालक को पकड़ लिया गया। और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वही मौके पर पहुंच कर असांव थाने की पुलिस चोरी की बोलेरो सहित चालक को गिरफ्तार कर थाने लाई। जिसके बाद आज को दरौली थाने को सुपुर्द कर दिया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
प्राथमिक विद्यालय सुमन छपरा के रसोईया पानपति कुँअर के इलाज के दौरान पटना में हुई मौत
सोनपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में पहाड़ी चक से रवि पांडे जबकि 150 लीटर देसी शराब जप्त करते हुए पहलेजा शाहपुर दियारा के कमलेश कुमार राय को गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इस बात के जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मारपीट के मामले में रवि कुमार पहाड़ी चक जबकि 150 लीटर देसी शराब के साथ पहलेजा शाहपुर दियारा के कमलेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
