दरौंदा जलालपुर में अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि दीवाली की शाम में थाना क्षेत्र के जलालपुर नहर के पास अपराधियो ने जलालपुर बथान टोला गांव निवासी चनर यादव के 35 वर्षीय पुत्र मनोज यादव को दिनदहाड़े तबातोड़ गोली मार कर फरार हो गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से लो परेशान देखे जा रहे हैं प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में जा हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है तो वही दुकानदारों की भी बिक्री प्रभावित हो गई है वही प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में लौकी 30 f35 पीस बिक रहे हैं वही को भी 50 से ₹60 प्रति किलो बिक रहे हैं हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से दुकानदारों के भी बिक्री प्रभावित हो गई है दुकानदारों का कहना है कि दामों में बढ़ोतरी से लोग कम मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है

सिवान नगर थाने में आवेदन देकर एक दुकानदार ने मारपीट एवं लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में बताया जा रहा है कि तीन पर नामजद प्राथमिकी कराई है। पीड़ित महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी सुरज सिंह राणा ने अपने आवेदन में बताया कि मैं नया बाजार दरबार रोड स्थित भारत सेक्युरिटीज का प्रबंधक हूं। एक नवंबर की शाम प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ राजू विनय कुमार गुप्ता एवं चंद्रमुखी मेरे फार्म पर मेरे मालिक विक्रांत कुमार गुप्ता को तालश्ते हुए आए और गाली गलौज करने लगे। मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट करने लगे और लैपटाप तोड़ दिया। गल्ले से बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सिसवन प्रखंड मुख्यालय परिसर मे गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।इसके बाद माले के एक शिष्ठ मंडल ने बीडीओ सुरज कुमार सिंह को विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।धरना को संबोधित करते हुए माले कार्यकर्ताओं ने राशन में लूट पर लगाम दाल, चीनी और मसाले को राशन व्यवस्था में शामिल करने,मनरेगा मजदूरी बढ़ाने ,आवास योजना में लूट खसूट पर लगाम लगाने तथा सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल वास की भूमि के लिए जमीन उपलब्ध कराने सहीत सात सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

मांझी। थाना क्षेत्र के महम्मपुर गांव में बंद पड़े मकान को फिर निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब गृहस्वामी जयप्रकाश चौबे पश्चिम बंगाल से गांव पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयप्रकाश चौबे कोलकाता में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।जब अपने गांव महम्मपुर पहुंचे और मकान के बाहर के दरवाजा का ताला खोल कर अंदर गए तो दंग रह गए। दो कमरे के दरवाजे खुले हुए थे और सामान इधर-उधर बिखड़े पड़े थे। जब उन्होंने ठीक से सामानों का मुआयना किया तो पाया कि दो गैस सिलिंडर, चूल्हा, दो पंखे, बैटरी, मोटर, 8 चांदी के सिक्के लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति समेत उनकी माँ के कई रखे हुए गहने व आवश्यक कागजात गायब हैं। जयप्रकाश चौबे ने मकान में हुई चोरी के सम्बंध में मांझी थाने में आवेदन दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

रघुनाथपुर माझी मुख्य मार्ग पर महरौली मोड़ के पास में असंतुलित होकर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोट लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक रघुनाथपुर के तरफ से आ रहा था तभी वह बोली मोड़ के पास उसकी बाइक फिसल गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड के किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बताया जा रहा है जिसका नाम अभय कुमार है

रघुनाथपुर पतार मुख्य मार्ग पर वाहनों के जाम के कारण यात्री एवं ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा जहां वाहनों के जाम के कारण रघुनाथपुर से अंदर सिवान एवं अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों को विलंब हुई तथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा वही इस संबंध में बताया गया कि मुख्य मार्ग पर बाजार होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा जाम के कारण

दारौंदा थानाक्षेत्र के भीखाबांध के भईया - बहिनी के समीप आपसी रंजिश को लेकर गोली चल गई। इस संबंध में सूत्रों का कहना था जिसमे दो भाई घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को रामचंद्रापुर गांव निवासी हरिहर चौरसिया के पुत्र दिलीप चौरसिया व प्रमोद चौरसिया बाजार करने के लिए भिखाबांध के भईया - बहिनी में आए थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

माहपुर से पियाउर जाने वाले रास्ते मे एक रकशहा टोला जहा के मोख्तार नट की पत्नी जुलेखा खातून जो की माहपुर किसी काम से आई थी घर वापस मोटरसाईक से जाते समय रास्ता खराब होने के कारण मोटरसाइकिल गढ़ा से टकराया जिसके कारण महिला गीर गई और उस की मोके पर हि मौत हो गई ।

बनौता गांव निवासी राजनाथ माँझी शिक्षक का अचानक हृदय गति रुकने से हुई मौत