सिसवन प्रखंड मुख्यालय परिसर मे गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।इसके बाद माले के एक शिष्ठ मंडल ने बीडीओ सुरज कुमार सिंह को विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।धरना को संबोधित करते हुए माले कार्यकर्ताओं ने राशन में लूट पर लगाम दाल, चीनी और मसाले को राशन व्यवस्था में शामिल करने,मनरेगा मजदूरी बढ़ाने ,आवास योजना में लूट खसूट पर लगाम लगाने तथा सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल वास की भूमि के लिए जमीन उपलब्ध कराने सहीत सात सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की।