निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिसकर्मी व अधिकारी,ग्रामीणों ने किया विरोड हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियाँ बुजुर्ग गांव में निजी जमीन पर अतिक्रमण हटाने प्रशासन पहुंच गई,बता दे कि JCB लेकर प्रभारी थाना प्रभारी अंजोर अकेला व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे,वही मौजूद पीड़ित पक्ष ने कहा कि बिना नोटिस के ही JCB लेकर अंचलाधिकारी के आदेश पर पुलिसकर्मी पहुंच गए है,वही जमीन दखल करनेवाले व्यक्ति बको पूर्व में किसी प्रकार की सूचना नही दी गयी,वही काफी देर तक प्रशासन व स्थानीय लोगो के बीच बकझक हुई

आंदर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 9 केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन कर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूस्टर का टीका लगाया गया।इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नवजात से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर बीसीजी, खसरा समेत अन्य टीका लगाया गया .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Comments

सोनपुर मेले में लगाई गई पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग प्रदर्शनी का मंत्री ने किया उद्घाटन प्राकृतिक वस्तुओं का ही इस्तेमाल करना चाहिए ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे --तेजप्रताप यादव सोनपुर---विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन 6 नवंबर को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा किया गया । इसके बाद प्रतिदिन मेले में सरकारी व गैर सरकारी स्टॉल का विधिवत उद्घाटन हो रही है । इसी क्रम में गुरुवार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का विभागीय मंत्री तेज प्रताप यादव ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया । उद्घाटन के उपरांत प्रदर्शनी में लगाए गए प्रदर्शित की गई चीजों को बारीकी से उन्होंने अवलोकन किया । अवलोकन करने के उपरांत उन्होंने कहा कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन की लगाई गई प्रदर्शनी बेहतरीन व सुंदर है। प्राकृतिक वस्तुओं का ही इस्तेमाल करना चाहिए ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे । उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण प्रदूषित होने के कारण अनेक तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है अधिक से अधिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा करें । पेड़- पौधे लगाए जिससे पर्यावरण प्रदूषित ना हो । मंत्री ने कहा कि मेले में लगाई गई प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य कि राज्य के कोने-कोने से आने वाले लोग इस लगाई गई प्रदर्शनी को देखकर पर्यावरण से संबंधित जानकारी हासिल करें और दूसरों को भी जानकारी दें जिससे पर्यावरण प्रदूषित ना हो। इस मौके पर विभागीय अधिकारी व स्थानीय प्रशासन मौजूद रहे ।
Download | Get Embed Code

Nov. 17, 2022, 9:54 p.m. | Tags: autopub  

चैनपुर ओपी के बंगरे के बारी गांव के समीप रात्रि 8:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ।युवक को रसूलपुर चैनपुर मुख्य मार्ग पर गोली मारा गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।हालांकि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन थाना मे तैनात एक कांस्टेबल को शराब तस्करो द्वारा बाईक से कुचल दिया है जिससे कांस्टेबल सोनू कुमार बुरी तरह से घायल हो गया है ।वहीं इस घटना में शराब तस्कर को भी चोट आई है।दोनों को इलाज के लिए पहले सिसवन फिर सिवान ले जाया गया।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह सिसवन पुलिस की टीम थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। गश्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी पुरषोत्तम मुड़ा के समीप पहुंची। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर थाने की टीम ने मंगलवार को घेराई गांव में झाडफूंक की आड़ में अवैध धंधा करने वाले मंटू दुबे और उसके सहयोगी अर्जुन साहनी को पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने मंटू दुबे की निशानदेही पर छापेमारी कर एक पिस्टल, 315 बोर की 43 पीस तथा 7.62 बोर का 19 पीस जिंदा गोली, 16.500 ग्राम विदेशी शराब, पांच मोबाइल एवं चार वाकीटाकी समेत अन्य सामान बरामद किया था। बताया जा रहा है कि मंटू महिलों को संतान प्राप्ति के नाम पर महंगी दवाइयां बेचा करता था।आंदर थाना के महज 500 मीटर की दूरी पर घेराई गांव स्थित अपने घर पर मंटू दुबे झाड़फूंक करता था। महिलाओं को संतान प्राप्ति के नाम पर बहला फुसला कर महंगी कीमत में दवा की बिक्री करती था। इसी बीच हथियार व शराब की सप्लाई का धंधा करता था। इसकी भनक लगते ही प्रशासन ने यह कार्रवाई की। बता दे की आंदर थाना के घेराई गांव निवासी शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू दुबे की बदमाशों ने 2020 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रशासन ने परिवार की सुरक्षा के लिए एक सरकारी गार्ड को बहाल किया गया था।उस गार्ड को मंटू दुबे अपनी सुरक्षा में रखकर कई लोगों के साथ पिछले कुछ वर्षों से हथियार व शराब की सप्लाई करता था। इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गई थी। इसके बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर एसआईटी टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घेराई निवासी मंटू दुबे और उसके सहयोगी बलिया जिले के डूबहा थाना के बंधु चक गांव निवासी अर्जुन साहनी को पुलिस ने में 62 जिंदा कारतूस सहित अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

दरौली विधानसभा क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है जहां तीन बेटी और पत्नी को छोड़ पति साली के साथ फरार हो गया है। बता दें कि पूरा मामला विशवार पंचायत का बताया जा रहा है, जहां पीड़िता बिनु देवी का पति अपनी तीन बेटियों को छोड़कर अपने साली के साथ फरार हो गया था। और इसकी भनक परिवार वाले को नहीं थी। इतना ही नहीं साली को एक बच्चा भी है। पूरा मामले का खुलासा तब हुआ जब पति 2 सालों से पहली पत्नी को खर्च नहीं दे रहा था। पत्नी को शक हुआ और इस पर पंचायत बुलाई गई। वहीं बुधवार को पंचायत में यह फैसला हुआ कि पहली पत्नी के जीवन यापन के लिए भी खर्च देना होगा जिसके बाद मामला शांत हुआ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

उच्च माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर में प्रोफेसर पारसनाथ सिन्हा के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ आयोजन

इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला बाजार अवस्थित एक दुकान का ताला काट अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना बुधवार को सामने आया है । घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर रही है ।चोरी की घटना के संबंध में महुली गांव निवासी मिथुन कुमार पिता लालसा महतो ने बताया कि उसकी डोईला बाजार पर माला स्टूडियो के नाम से दुकान हैं प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया वही जब छपरा जाने के लिए घर से निकला तों दुकान पर लोगों की भीड़ देख वहां पहुंचा तो देखा कि हमारे ही दुकान का ताला काट कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है । उसने बताया कि दुकान के अंदर से कैमरा -2 , लैपटाप , हार्डडिस्क और गल्ला के अंदर रखें 500 रूपया नगदी चोरी कर ली गई है । चोरी की हुई इस घटनाओं से बाजार पर अवस्थित सभी दुकानदारों में भय व्याप्त है ।

हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न किसानों को रबी की बोआई के लिए समय से बीज नहीं मिलने पर दर्जनों किसानों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया . विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि तीन चार दिनों से हमलोग बीज के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे है . लेकिन बीच नहीं मिल रहा है . अन्य किसानों के बीच बीज का वितरण किया जा रहा है . समय पर बीज उपलब्ध नहीं होने के चलते किसानोंके बीच काफी समस्या उत्तपन्न हो गयी है . प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड़ को 400 क्विंटल बीज का लक्ष्य था . जहां 270 क्विंटल ही प्राप्त हुआ है . जिसको किसानों को के बीच वितरण किया जा चुका है . विरोध प्रदर्शन करने वालों में कृष्ण प्रसाद , अरबिंद कुमार , हरेंद्र यादव , अर्जुन शर्मा , रामजी शर्मा , ध्रुवलाल प्रसाद , मुन्ना सिंह , दरोगा राम , राजू यादव भीम यादव आदि शामिल रहे . वहीं इस संबंध में बीएओ से संपर्क करने पर मोबाइल रिसिव नहीं हो सका .

पानापुर . तरैया विधायक जनक सिंह व बीडीओ राकेश रौशन ने प्राथमिक विद्यालय फकुली का निरीक्षण किया , तो कई अनियमितता मिलीं . बीडीओ ने बताया कि नामांकित 285 बच्चों में 186 बच्चो की उपस्थिति बनी है , जबकि निरीक्षण के दौरान मात्र 89 बच्चे ही उपस्थित थे . उन्होंने बताया कि प्रखंड के कई विद्यालय पीएम पोषण योजना के सामान की खरीदारी स्वयं कर रहे हैं व वाउचर वेंडर का दे रहे हैं . उन्होंने हिदायत दी कि अधिकृत वेंडर से ही सामान खरीदें .