असांव थाना क्षेत्र के मनिया पुल के पास शराब पीकर कुछ लोगों से गाली गलौज कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी की पहचान धर्मखोर गांव निवासी मुन्ना पाल के रूप में की गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी मनिया पुल के पास शराब पीकर हो हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार कर लिया और स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

परसा हाई स्कूल में छात्रों के बीच चले जमकर लात घुसा

दरौंदा छपरा- सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 सिरसाव मठिया गांव के पेट्रोल पम्प के समीप अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दिया। बाइक सवार के सड़क पर गिरने के बाद दूसरे वाहन ने पुनः धक्का मार दिया। जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया। जहा से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान एमएच नगर थानाक्षेत्र के महुवल महाल गांव निवासी बबलू मिश्रा के रूप में हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सर्वर डाउन रहने से बढ़ी राशन कार्डधारकों की परेशानी हुसैनगंज। प्रखंड के विभिन्न राशन वितरण की दुकानों पर पॉस मशीन सही से काम नही करने के कारण राशन कार्ड धारकों को मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घंटों तक डीलर के पास फिंगरप्रिंट के लिए कोशिश करने के बाद आखिर थक हारकर कार्ड धारक घर लौट आते हैं और पुनः दूसरे दिन की जद्दोजहद शुरू हो जाती है। डीलर भी दो चार कोशिशों के बाद दूसरे दिन आने का कहकर दूसरे कार्ड धारकों का डिटेल चेक करने लगते हैं। इस से अक्टूबर माह में राशन वितरण के दौरान अभी भी कई राशन कार्ड धारकों को वितरण नही हो सका है। हालांकि वितरकों का दावा है कि नब्बे फीसद वितरण कर दिया गया है। इस मामले में खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। जब उनसे वितरण के संबंध में सर्वर डाउन से आने वाली परेशानियों व वितरण संबंधित जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि कोई जानकारी उपलब्ध नही है।

असांव थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में एक बोरी में 27 लीटर देसी शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पिपरहिया गांव में मुख्य सड़क पर एक बाइक से तीन व्यक्ति शराब लेकर जा रहे थे वही गश्ती पुलिस को देखकर बोरी में रखे शराब को फेक कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने बोरी का जांच किया तो पुलिस को 27 लीटर देसी शराब बरामद हुआ।जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया और इस मामले में संलिप्त पिपरहिया गांव निवासी विश्वजीत गोड, अंगेश गोड़ तथा राकेश राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के इस घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का आनन-फानन में गुठनी पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में एक पक्ष से बाबूलाल गोड ने करीब एक दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है तो वहीं दूसरे पक्ष से वीरेंद्र गोड़ की पत्नी सविता देवी ने लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सुबह खाना बनाने के दौरान बहू को चचेरा ससुर ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल महिला के चिल्लाने और कहानी की आवाज सुन ग्रामीण जुट गए गए आनन-फानन में पीड़ितों की मदद से घायल महिला का उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भर्ती कराया गया घायल महिला थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी धर्मेंद्रसाह की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है घायल महिला की शिकायत पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है

दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर फिसल कर एक बाइक चालक गिर गया जिससे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से सिवान जा रहा था तभी उसकी बाइक मुख्य मार्ग पर फिसल गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक सिवान का रहने वाला बताया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दरौंदा थानाक्षेत्र के नंदा टोला में शौच करने गए चाचा को भतीजे ने आपसी रंजिश में घेरकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चाचा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि आरोपी भतीजे ने चाचा के पेट, पीठ, हाथ समेत शरीर के कई जगहों पर चाकू से हमला किया है। घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मंटू यादव खेत में शौच करने के गये थे । लौटने के दौरान वाद विवाद होने पर भतीजे ने चाचा को चाकू से हमला कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दरौदा सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में बारह धुर भूमि के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों कि पहचान शांति नगर निवासी मुकेश कुमार, आशीष, सुभाष व गुड्डू के रूप में हुई है। जबकि दूसरे पक्ष से सोमेश राहल व निकेश घायल हैं। एक पक्ष से बायलों ने बताया कि बारह धुर भूमि घर के सामने में है। जिसे दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा किया जा रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।