दरौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर में रविवार की देर शाम कक्षा का ताला तोड़कर असामाजिक तत्वों के द्वारा बेंच को आग के हवाले कर दिया गया ।अगलगी में कक्षा सात के बेंच जलकर खाक हो गए। हलांकि ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना प्रधानाध्यापक विद्यावती देवी व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर फायर बिग्रेड पहूंच कर ग्रामिणों के मदद से काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापीका विद्यावती देवी ने सोमवार को अगलगी का आवेदन थाना व सीओ को दिया। दिए गए आवेदन के अनुसार अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा स्कूल के आफिस सहित सभी कमरों का ताला तोड़ कक्षा सात में पुआल डालकर बेच टेबुल कुर्सी को जला दिया गया। वहीं ग्रामिणों ने बताया की देर शाम अचानक से स्कूल में से आग की लपटे दिखने लगी । देखते ही देखते कक्षा में रखा हुआ बेंच टेबुल कुर्सी आग की चपेट में आ गई और धू धू कर जलने लगा वही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दरौदा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त कारोबारियों को गिरफ्तार करने को लेकर छापामारी की गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दरौदा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त कारोबारियों को गिरफ्तार करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दरौदा पांडेपुर सहित कई जगहों पर छापामारी की गई वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन अवैध शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार करने को लेकर काफी मुस्तैद हो गई है

दरौदा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त कारोबारियों को गिरफ्तार करने को लेकर छापामारी की गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दरौदा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त कारोबारियों को गिरफ्तार करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दरौदा पांडेपुर सहित कई जगहों पर छापामारी की गई वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन अवैध शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार करने को लेकर काफी मुस्तैद हो गई है

पानापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में वरीय शिक्षकों के रहते हुए कनीय शिक्षकों के द्वारा जबरदस्ती प्रभार चलाया जा रहा है । आपको बतादे की आए दिन खबरों में शिक्षा विभाग से संबंधित तरह तरह की खबरें देखने सुनने एवं पढ़ने को मिलती रहती है । जिसमें अक्सर दिखाया जाता है कि शिक्षक विद्यालय में समय से नहीं आते हैं एमडीएम का संचालन मेनू के अनुसार नहीं होता हैं नाहीं विद्यालय की साफ सफाई अच्छी रहती है । सारी समस्याओं को अकेले शिक्षक नहीं उत्पन्न करते बल्कि इसमें पदाधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकता है जिससे शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है । आखिर शिक्षकों में आपसी तालमेल क्यों नहीं ? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला के पानापुर प्रखंड मे करीब डेढ़ दर्जन विद्यालयों में वरिय शिक्षकों के रहते हुए कनीय शिक्षकों के द्वारा जबरदस्ती प्रभार चलाया जा रहा है । जिसके कारण शिक्षकों का आपसी तालमेल बिगड़ गया है और पढ़ाई चौपट हो गई है । बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का जिम्मेदार कौन ? जानकारी के अनुसार विभाग के प्रधान सचिव से लेकर डीइओ डीपीओ का सख्त निर्देश है कि किसी भी हालात में एक विद्यालय में वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक प्रभार में नहीं रहेंगे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदय ने आला अधिकारियों से अपना जान बचाने के लिए वरीयता सूची तो निकाली है लेकिन आज तक विद्यालयों की एक भी कनीय शिक्षक अपने वरीय शिक्षक को विद्यालय का प्रभार नहीं सौपे है ।

नयागांव थाना क्षेत्र के गूगल सिंह हाई स्कूल के नजदीक सोमवार की सुबह शंभू राय की पत्नी अपनी बच्ची के साथ शौच के लिए घर से निकलकर वह रेलवे लाइन की ओर जा रही थी इसी बीच सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक चालक ने 5 वर्षीय बच्ची अंजू कुमारी पिता शंभू राय के घर नयागांव को रौंदते हुए उसे मौके पर ही मौत की नींद सुला दिया वही मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक भागने में सफल रहा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा एकमा मुख्य मार्ग पर ठोकर से टकराकर एक बाइक चालक गिरा हुआ घायल इस संबंध में सूत्रों का कहना था की बाइक चालक दरौदा से एकमा जा था तभी उसकी बाइक की ठोकर से टकरा गई और बाइक गलत असंतुलित हो गया और रोड किनारे जागीरा जिसे गंभीर चोटें लग गई .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर सिवान मुख्य मार्ग पर अमवरी गांव के पास में नीलगाय से टकराकर एक बाइक चालक गिर गया जिससे गंभीर चोटें लग गई इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि बाइक चालक रघुनाथपुर के तरफ से आ रहा था तभी भूख मार्ग पर एक नीलगाय एकाएक आ गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित होकर टकरा गया और रोड किनारे जागी आ जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक सिवान का रहने वाला बताया जा रहा है

दरौली- मैरवा मुख्य मार्ग पर बावना चेमनी के समीप एक बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में दरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार होने के बाद उसके परिजनों ने निजी अस्पताल में लेकर चले गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छपरा रेलखंड के सोनपुर स्टेशन के रेलवे ढाला नंबर 1 के नजदीक एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत शनिवार के हो गया। इस घटना की जानकारी राहगीरों ने जीआरपी पुलिस को दी । जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए उस लाश की पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन उसकी लाश की पहचान नहीं हुई । पुलिस ने अज्ञात लाश को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोनपुर के रेलवे ढाला एक के नजदीक अज्ञात लाश बरामद किया गया । मृतक का उम्र 40 वर्ष के करीब है जो ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गया है । जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र में किसान धान कटाई के बाद फसल अवशेषों को खेतों में ही जलाने का कार्य कर रहे हैं जिससे पर्यावरण तो दूषित हो ही रहा है वहीं दूसरी तरफ किसानों के मित्र कीटाणु भी नष्ट हो रहे हैं। हालांकि इसको लेकर कृषि विभाग सख्त निर्देश दिया है कि खेतों में पराली जलाने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा। बावजूद कृषि विभाग के नाक के नीचे प्रखंड क्षेत्र में कई जगह किसान खेतों में पराली जलाते दिख रहे हैं।वहीं इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने किसानों से अपील किया है कि खेतों में पराली नहीं जलाएं इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता नष्ट हो जाती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।