सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के धनौती मुख्य सड़क पर तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने एक वृद्ध को टक्कर मार दिया। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान धनौती गांव निवासी अमीर नट के रूप में हुआ है। घटना के सम्बन्ध में स्थानीय लोगो ने बताया कि वृद्ध घर से बाजार पैदल दवाई खरीदने जा रहा था, उसी दौरान सामने से तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने कुचल दिया। जब तक लोगो की भीड़ इकठी हुई, तब तक चालक फरार हो चुका था। घटना की सुचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। वही इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इधर वृद्ध की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आंदर थाने की पुलिस ने हसनपुरवा गांव में छापेमारी कर युवती अपहरण मामले में फरार चल रही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि अपहृत युवती की मां हसनपुरवा गांव निवासी फुलझरी देवी ने 23 मार्च को आंदर में आवेदन देकर अपनी पुत्री के अपहरण मामले में शैल देवी,सोनम कुमारी, शीला कुमारी व राजू महतो को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था।जिसके बाद आरोपी महिला को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली की महिला अपने गांव आए हुए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया तथा न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हालांकि युवती पूर्व में ही बरामद हो चुकी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के कृष्णपाली पंचायत भवन में मंगलवार को भाकपा-माले ने विधानसभा कमेटी का विस्तारित एक दिवसीय बैठक किया. बैठक की अध्यक्षता दरौली प्रखण्ड सचिव का. बच्चा कुशवाहा ने किया।जिसमें विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का विस्तार कैसे हो और अधिक से अधिक लोगो को कैसे जोड़ा जाय ताकि आने वाला लोक सभा चुनाव में भाजपा को रोका जाय इसको लेकर रणनीति तैयार की गई।वही बैठक के दौरान दरौली विधायक का. सत्यदेव राम ने फरवरी 2023 में होने वाला पार्टी महाअधिवेशन एवं 15 फरवरी 2023 को गाँधी मैदान पटना में होने वाली विराट रैली में कैसे सिवान जिले से अधिक से अधिक लोगो शामिल होकर पार्टी महाधिवेशन एवं रैली को सफल बनाने पर जोर दिया। बैठक में प्रखण्ड सचिव युगुल किशोर ठाकुर, सुरेश राम , मुखिया नमिलाल पासवान, मुखिया लालबहादुर कुशवाहा , जगजीतन शर्मा, रामा जी यादव, पूर्व जिला पपार्षद योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
परसा पी एन कॉलेज में b.a. पार्ट वन की परीक्षा में 2 परीक्षार्थी हुए निष्कासित
दरौंदा थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से शराब पीने व बेचने के मामले में पुलिस ने तीन शराबी व एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि बगौरा गांव से पुलिस ने शराब पीने के मामले में राकेश माली, अच्छेलाल माली, लक्ष्मण माली को गिरफ्तार कर लिया. वही विदेशी शराब के साथ एक तस्कर की भी गिरफ्तारी हुई है. महराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी दयाशंकर मांझी के पुत्र छठु मांझी शराब लेकर जा रहा था. पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही थी. पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस शक के आधार पर युवक को पकड़ कर तलासी किया. जिसके पास से तीन लीटर छह सौ ग्राम विदेशी शराब बरामद हुआ। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दारौंदा थाने क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गरौली गांव में छापेमारी कर तीन लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तारी व्यक्ति महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर निवासी छट्टू मांझी है। इसके विरुद्ध प्राथमिकी के बाद जेल भेज दिया गया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दरोदा सिवान मुख्य मार्ग पर टुकड़ा को एक बाइक चालक की वजह से गंभीर चोट लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि बाइक चालक दरौदा से सिवान जा रहा था तभी उसकी बाइक एक ठोकर से टकरा गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड के किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया बाइक चालक दरौदा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है जिसका नाम अजय कुमार है
असांव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में पूर्व में 4 वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी भोला दुबे उर्फ सूरज दुबे बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि 3 फरवरी 2022 में बभनौली गांव के एक कुआ से मनोज कुमार शुक्ला का 4 वर्षीय पुत्र आदित्य शुक्ला का शव बरामद हुआ था। हलांकि इस मामले में मृतक बच्चे के चाचा मनु शुक्ला ने 2 फरवरी को असांव थाने में आवेदन देकर बच्चे की लापता होने का प्राथमिकी दर्ज कराया था।परंतु शव मिलने के बाद परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की थी। तभी से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी । इसी दौरान मामले में संलिप्त सूरज दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
