सिसवन प्रखंड क्षेत्र के मेंहदार मंदिर परिसर से दोपहर करीब एक बजे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुल गांव निवासी शिकिल कुमार साह की बाइक चोरी हो गई। भुक्तभोगी ने इसकी लिखित शिकायत चैनपुर ओपी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि बुधवार की दोपहर वह संबंधी के शादी समारोह में मेंहदार गया था। वह अपनी बाइक मंदिर के पूरव वाले गेट के समीप लगाकर मंदिर के अंदर चला गया करीब आधे घंटे बाद जब आकर देखा तो बाइक नहीं थी। इधर-उधर काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाकरपुर --दिघवारा निर्माणाधीन फोरलेन में मंगलवार के दिन छपरा से आ रही एक एंबुलेंस को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने ठोकर मार दी । मोटरसाइकिल सवार अपने घर से निर्माणाधीन फोरलेन से कहीं अन्य जगह जा रहा था इसी बीच मोटरसाइकिल सवार युवक ने एंबुलेंस को सामने से ठोकर मार दी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर व एकमा स्टेशन के बीच स्थित लक्ष्मीपुर एवं माने रेलवे ढ़ाला के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति की अप रेल ट्रैक पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही देखने वालो की भीड़ उमड़ पड़ी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्थानीय थाना क्षेत्र के शीतलपुर मिश्रिर टोला में सोमबार के देर शाम पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर हुई गाली-गलौज व धक्का मुकी के दौरान एक 62 वर्षीय वृद्ध की गिरने से तबीयत बिगड़ गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी जानकारी दे रही हैं की भरपुरा गांव के एक डीलर ने एफसीआई गोदाम से अनाज उठाव के लिए मना कर दिया। डीलर का आरोप था की एफसीआई गोदाम से ही हमें अनाज कम दिया जाता है। इसके साथ ही उसना चावल की जगह हमें अरवा चावल दिया जाता है। इसके साथ ही लोगों को खाने लायक अनाज भी कई बार नहीं मिल पाता है

बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार जानकारी दे रहे हैं की सोनपुर एफसीआई में कई डीलर ऐसे हैं, जो उपभोक्ताओं को कम अनाज देते हैं। क्योंकि उन्हें एफसीआई गोदाम से ही कम अनाज मिलता है। वहाँ कार्य कर रहे कर्मियों ने भी बताया की एफसीआई गोदाम में जो भी सील बंद चावल और गेहूँ के बोरे हैं, उनमें अनाज कुछ कम मात्रा में डाला जाता है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आंदर प्रखंड में किसान धड़ले से खेतों में पराली जलाने का कार्य कर रहे हैं इससे पर्यावरण को दूषित होनी रहा है खेतों की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है। इसके बावजूद यहां के कृषि पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं ना तो किसी पर कार्रवाई कर रहे हैं और ना ही किसानों को चिन्हित कर रहे हैं इससे किसान आए दिन पराली जला कर प्रदूषण को बढ़ाने में लगे हैं। बता दें कि कृषि विभाग द्वारा सख्त निर्देश है कि कोई भी किसान खेतों में पराली जलाते पकड़े गए तो उन पर कार्रवाई करने के साथ सभी सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा। लेकिन यह बात कहने की बात रह गई है।