सिवान: एक तरफ जहां देश में 5g नेटवर्क का ट्रायल शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को हाई स्पीड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल सके वही दरौली प्रखंड के सरना पंचायत में 4जी कौन कहे लोगों को सही ढंग से 2G का नेटवर्क नहीं मिल पा रहा है। नेटवर्क नहीं मिलने से लोगों को ऑनलाइन काम करने तथा कॉलिंग करने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।यहां एयरटेल और जिओ का कई घंटा नेटवर्क नहीं रहा है। जिससे लोगों को को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।वही इसके सुधार को लेकर श्री राम वाहिनी के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने मांग किया है मोबाइल कंपनी के अधिकारी नेटवर्क की जांच करें।
सिवान: बिहार में नहीं थम रहा लगातार जहरीली शराब से मौतों का सिलसला. ये सिलसिला कब रुकेगा, किसी को नहीं पता है. सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर अभियान चला रहे है, लेकिन उसके बाद भी नकली शराब का खेल खूब चल रहा है। जिसका साक्ष्य आपको मसरख में जहरीली शराब से 39 लोगों की मौत दे रहा है।इसके बावजूद सीएम इसे अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हैं। वहीं शराबबंदी से हुए इस मौत को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार चाहे जितना भी शराबबंदी का ढिंढोरा पीट ले लेकिन पुलिस प्रशासन शराबबंदी का कार्य करवा रही है। अगर पुलिस प्रशासन चाहते तो बिहार में शराब दिखेगा तक नहीं, लेकिन इस लापरवाही पर पुलिस वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के छोटकी दोन से बकरी की चोरी कर मैरवा बाजार में बेचने वाले एक चोर को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में स्थानिय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि बुधवार की रात छोटकी दोन गांव निवासी राजकिशोर गोड के दरवाजे पर बकरी बांधी हुई थी। इसी बीच चोर आया और दरवाजे से बकरी खोलकर मैरवा बाजार में बेच दिया। वही बकरी चोरी के आरोप में स्थानिय लोगों ने उस युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के महादली चक स्कूल के समीप एक अवैध बालू लदे ट्रक को नयागांव पुलिस ने जप्त कर लिया वही मौके पर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। इस बात के जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने गुरुवार को बताया कि महादली चक के पास अवैध बालू लदे ट्रक को जप्त किया गया है वहीं मौके पर चालक को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार चालक दिलीप राय घर विरानिया थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा के निवासी है । गिरफ्तार चालक के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
सोनपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर देसी व अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया है। इस बात के जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि 30 लीटर देसी शराब सबलपुर से बरामद किया गया है वही भरपुरा पंचायत के चौरसिया से 5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए चौरसिया निवासी रविंद्र प्रसाद चौरसिया के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददता अजय कुमार ने मुन्ना गिरी से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की ई श्रम कार्ड का लाभ जानने के बाद सभी ग्रामीण धड़ल्ले से ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। लेकिन लोगों ने जो सोच कर यह कार्ड बनवाया है। उन्हें इन सभी योजनाओं का कोई लाभ अब तक नहीं मिल पा रहा है। सरकार योजना तो संचालित कर देती है। लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ अब तक नहीं मिल पा रहा है
सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के लगातार हो रही चोरी से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है । लोग दिन में भी घर छोड़कर नहीं जा रहे हैं। चोरों के आतंक ने गांव के लोगो को रात्रि में उनकी नींद हराम कर दिया है वहीं पुलिस चोरी की घटना में चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं । ऐसा ही मामला फिर चतुरपुर में अभी 10 दिन पूर्व हुई नकदी व जेवर समेत लाखों रुपए के चोरी की घटना की गुत्थी को पुलिस सुलझा नहीं पाई थी कि सोमवार की रात फिर वहीं पर 3 घरों में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने घर के बाहर से किवाड़ में ताला मार कर गृहस्वामी को घर के अंदर बंद कर चोरों ने एक घर से ₹40000 नगद के अलावे ढाई लाख से ऊपर के जेवर की चोरी कर ली। वही दो अन्य घरों में गृह स्वामी के जग जाने तथा हल्ला करने के चोर छत से कूदकर फरार हो गया।इस दौरान वहां के अशोक सिंह के घर से चोरों ने 40 हजार नकद के साथ लगभग 2 लाख 50 हजार के जेवर गायब कर दिए।अन्य दो घरों में गृहस्वामी को बाहर से रूम में बंद किए जाने के बाद चोरों ने जैसे ही गोदरेज अलमारी तोड़ना शुरू किया की तोड़ने की आहट सुनकर परिवार की सदस्य जगह और शोर मचाया इसी बीच लोगों की आवाज सुनते ही चोर छत के रास्ते कूदकर भागने में कामयाब रहे। इस बीच चोरों में से एक चोर का चप्पल भी वही छूट गया। इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही मौके पर नयागांव पुलिस पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके अलावा चोरों ने वही के कन्हाई सिंह तथा ललन सिंह के घर में भी चोरों ने बाहर से ताला बंद कर चोरी की घटना का अंजाम देने की कोशिश किया लेकिन गृह स्वामी के जग जाने से चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके।चतुरपुर में लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं से यहां के लोगों में पुलिसिया व्यवस्था के प्रति आक्रोश पनप रहा है। पैक्स अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया की चोरों ने उनके यहां शादी में आए रिश्तेदार के ₹70 हजार नकद तथा लगभग ₹700000 के जेवर गायब कर दिया था। घटना का अंजाम चोरों ने तब दिया था जब उनके बेटे की बारात लौट कर आई थी और परिवार तथा सगे संबंधी गहरी नींद में सो रहे थे। वही राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले में चोर को पकड़ने में निष्क्रिय साबित हो रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिसवन थाना क्षेत्र के सरउत गांव निवासी ठाकुर जी ठाकुर के घर में मंगलवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर लगभग दस लाख रूपये मुल्य के गहने कि चोरी कर ली। घटना के संबंध में पीड़ित ठाकुर जी ठाकुर ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 2:30 बजे मेरी पत्नी जगी तो देखा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से कपड़ा से बंधा था, उसे किसी तरह खोला तो देखा कि घर के सभी कमरे को बाहर से कपड़ें से बांध कर बंद किया गया था और एक कमरे का दरवाजा खुला था, जाकर देखा तो कमरे में रखा गोदरेज कि अलमारी टुटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था और उसमें रखा सोने की 25 अंगुठी, दो चैन,एक हार,कानबाली,पायल सेट,सहित अन्य सामान गायब थे।जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये हैं।चोरों ने छत के उपर बने कमरे में जाकर डब्बे से गहना निकालकर मेन दरवाजे से फरार हो गए।गहने के सभी खाली डब्बे छत पर ही थे।इस संबंध में पीड़ित ठाकुर जी ठाकुर ने सिसवन थाना में लिखित आवेदन देकर समान बरामदगी कि गुहार लगाई है।प्रभारी थानाध्यक्ष रामनिवास ठाकुर ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चैनपुर ओपी क्षेत्र के मधवापुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को चैनपुर ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार शराबी मधवापुर गांव निवासी मुन्ना राजभर हैं।ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मधवापुर मे शराब पीकर हंगामा कर रहा है उसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार के पासी टोला मे ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विनोद चौधरी के घर छापेमारी की।जिसमें घर में रखे 76 लीटर देसी शराब बरामद हुआ।इस संबंध में ओपी पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।दर्ज प्राथमिकी मे पासी टोला निवासी विनोद चौधरी, चंदन चौधरी, अजय चौधरी, राजेश चौधरी एवं माया देवी पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि ये लोग पहले से ही शराब बेचते थे लेकिन पकड़ में नहीं आ रहे थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
