चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार के पासी टोला मे ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विनोद चौधरी के घर छापेमारी की।जिसमें घर में रखे 76 लीटर देसी शराब बरामद हुआ।इस संबंध में ओपी पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।दर्ज प्राथमिकी मे पासी टोला निवासी विनोद चौधरी, चंदन चौधरी, अजय चौधरी, राजेश चौधरी एवं माया देवी पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि ये लोग पहले से ही शराब बेचते थे लेकिन पकड़ में नहीं आ रहे थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
