बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी जानकारी दे रही हैं की भरपुरा गांव के एक डीलर ने एफसीआई गोदाम से अनाज उठाव के लिए मना कर दिया। डीलर का आरोप था की एफसीआई गोदाम से ही हमें अनाज कम दिया जाता है। इसके साथ ही उसना चावल की जगह हमें अरवा चावल दिया जाता है। इसके साथ ही लोगों को खाने लायक अनाज भी कई बार नहीं मिल पाता है