बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार जानकारी दे रहे हैं की सोनपुर एफसीआई में कई डीलर ऐसे हैं, जो उपभोक्ताओं को कम अनाज देते हैं। क्योंकि उन्हें एफसीआई गोदाम से ही कम अनाज मिलता है। वहाँ कार्य कर रहे कर्मियों ने भी बताया की एफसीआई गोदाम में जो भी सील बंद चावल और गेहूँ के बोरे हैं, उनमें अनाज कुछ कम मात्रा में डाला जाता है
